Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sat, Jun 06, 2026 | New Delhi
Health

चिया सीड्स का पानी पीना पड़ सकता है आपको भारी, हो सकते हैं यह बड़े नुकसान

August 22, 2024 Farha Khan 1 min read
Picsart 24 08 22 15 05 08 244

Health Tips

दोस्तों यह बात तो आप सभी जानते हैं कि चिया सीड्स का पानी पीने से आपके शरीर को काफी ऐसे पोषण तत्व मिलते हैं, जो आपके शरीर को फिट रखने में मददगार रहते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं अगर आप चिया सीड के पानी का इस्तेमाल अधिक मात्रा में करते हैं तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है.

एक्सपर्ट की राय के अनुसार माने तो चिया सीड्स का अधिक मात्रा में सेवन बीपी, डायबिटीज, पेट संबंधित बीमारियां, हार्ट अटैक आदि जैसी समस्या उत्पन्न कर सकता है. तो एक्सपर्ट के अनुसार अधिक मात्रा में चिया सीड्स का पानी पीना आपको क्या-क्या बड़ा नुकसान दे सकता है इसकी जानकारी आज इस रिपोर्ट में जानते हैं.

Picsart 24 08 22 15 05 40 539

डायबिटीज

अगर आप अधिक मात्रा में चिया सीड्स का पानी पी रहे है तो इसका अधिक सेवन बंद कर दीजिए. चिया सीड्स के पानी का अधिक सेवन आपके शुगर लेवल को बढ़ाने में मददगार रहता है, जिसके कारण डायबिटीज पेशेंट को दिक्कत आ सकती है. तो ध्यान रखें कि अधिक मात्रा में चिया सीड्स का पानी बिलकुल न पिए यह आपके शुगर लेवल को बढ़ा सकता है.

हो सकती है एलर्जी

अधिक मात्रा में चिया सीड्स का पानी पीने से आपके पूरे शरीर में एलर्जी की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है. यहां तक कि आपका चेहरा और आपके हाथ पैर भी सूझ सकते हैं. तो बिल्कुल भी अधिक मात्रा में चिया सीड्स का सेवन न करें. यह आपके पूरे शरीर में खुजली भी कर देगा.

पेट के लिए नुकसानदायक

अगर आप अधिक मात्रा में चिया सीड्स का पानी पी रहे हैं, तो इसका सीधा असर आपके पेट पर भी पड़ेगा जो काफी नुकसानदायक साबित होगा. इस से आपका डाइजेस्टिव सिस्टम खराब होगा जिसके कारण पेट दर्द, कब्ज , ऐंठन, गैस आदि जैसी सभी समस्या आपको होने लगेगी.

खून करेगा पतला

चिया सीड्स में ओमेगा 3 नाम का एक फैटी एसिड मौजूद होता है, जो अगर आप अधिक मात्रा में ले लेंगे तो इससे आपका खून पतला होने लगेगा. तो अधिक मात्रा में कभी भी आप चिया सीड्स के पानी का सेवन बिलकुल न करें. अगर आप ऐसा करते है तो आपको काफी नुकसान झेलना पड़ सकता है. हालांकि चिया सीड्स आपके शरीर और सेहत के लिए काफी लाभकारी है लेकिन वो कहते है न जरूरत से ज्यादा चीजें इस्तेमाल करने से नुकसान हो जाता है. तो आप अगर चिया सीड्स का पानी अपनी सेहत के लिए ले रहे है तो डॉक्टर की राय के अनुसार ही इस पानी का सेवन करें.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join