Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sat, May 16, 2026 | New Delhi
Health

लंबी आयू के लिए अपनाए ये लाइफस्टाइल, जानिए डिटेल्स

May 13, 2023 Sneha 1 min read
old life

हम सभी एक हैल्दी और स्वस्थ जीवन जीना चाहते है. लेकिन आज कल के समय में हमारा लाइफस्टाइल काफी खराब होता जा रहा है. जिसका सबसे ज्यादा असर हमारी बाॅडी पर हो रहा है. खराब लाइफस्टाइल और पर्यावरणीय कारकों के कारण हमें गंभीर बिमारियों का भी सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में अगर आप एक हैल्दी जीवन बिताना चाहते है तो अपने लाइफस्टाइल में इन चीजों का रखें सबसे ज्यादा ख्याल.

ये रही लिस्ट

कैलोरी की मात्रा को रखें कम

अपने शरीर को हैल्दी और स्वस्थ रखने के लिए ये बेहद जरूरी है की आप पोषक तत्वों का सेवन करें. लेकिन इस बात का जरूर ख्याल रखें की आप अपने खाने में ज्यादा कैलोरी को ऐड ना करें. ज्यादा कैलोरी के इनटेक से आपके शरीर पर बुरा असर हो सकता है और आपको कई तरीके की बिमारियों का भी सामना करना पड़ सकता है.

एक्सरसाइज जरूर करें

एक रिसर्च से ये साबित हुआ है की जो लोग नियमित रूप से व्यायाम करते है उनका जीवन ज्यादा लंबा और हैल्दी होता है. क्योंकि ये हमारें शरीर को स्वस्थ रखनें में काफी कारगर होता है. रोजाना थोड़ी देर एक्सरसाइज करने से हम गंभीर बिमारियों से बच सकते है.

नटस का करें सेपन
एक हैल्दी लाइफस्टाइल के लिए आपको अपने भोजन में नटस को जरूर शामिल करना चाहिए. बताया जाता है की नटस में बहुत तरीके के पोषक तत्व पाए जाते है जो की हमारें शरीर के लिए काफी अच्छे होते है. जिनकी मदद से हमें एक हैल्दी और स्वस्थ जीवन जीने में सहायता मिलती है. इनमें आपको विटामिन बी 6, काॅपर, पोटेशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व मिल जाते है.

धूम्रपान और शराब से बनाए दूरी

आपको बतादें की धूम्रपान और शराब के सेवन से आपको कई तरह के गंभीर रोगो का सामना करना पड़ सकता है. एक रिसर्च से ये बात सामने आई है की जो भी लोग धूम्रपान या फिर शराब का सेवन करते है उनकी आयू 10 साल तक घट जाती है. इसके साथ ही इससे कई जानलेवा रोग भी आपके शरीर को लग सकते है. इसलिए धूम्रपान और शराब से दूरी बनाके रखें.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join