Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, May 01, 2026 | New Delhi
India

जम्मू कश्मीर में फिर एक बार सेना और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़, एक आतंकी को किया ढेर

July 18, 2024 Lavi Rana 1 min read
force3

जम्मू कश्मीर से फिर एक बार सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है. इस बार सेना के साथ आतंकियों की यह मुठभेड़ जम्मू कश्मीर में स्थित कुपवाड़ा के LOC के पास हुई. सूत्रों के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार तीन चार आतंकवादियों के द्वारा भारत में घुसने की कोशिश की जा रही थी लेकिन भारतीय सेना ने उनके नापाक इरादों को पूरा नहीं होने दिया और उन्हें ध्वस्त कर दिया.

force2
सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़

जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में भी हो रही गोलीबारी

भारत के राज्य जम्मू कश्मीर से काफी समय से सेना और घुसपैठियों की मुठभेड़ के मामले सामने आ रहे हैं. ऐसी ही एक खबर फिर कुपवाड़ा में LOC के पास से मिली है. जहां कुछ घुसपैठिय भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे लेकिन भारतीय सेना द्वारा उन्हें रोक कर गोलीबारी शुरू की जा चुकी है जिसमें एक आतंकी कि मृत्यु भी हो गई. वहीं दूसरी तरफ जम्मू कश्मीर के डोडा जिले से आतंकी और सेना के बीच गोलीबारी जारी होने की खबर भी सामने आ रही है. सेनाधिकारियों ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि आतंकी और भारतीय सेना के बीच नियंत्रण रेखा के पास गोलीबारी शुरू हो चुकी है.

force1
घुसपैठिय भारत में घुसने की कोशिश कर रहे

भारतीय सेवा ने एक आतंकी को किया ढेर

खबर आ रही है कि 18 जुलाई गुरुवार को अचानक से जम्मू कश्मीर के जिले कुपवाड़ा में LOC के पास आतंकवादियों और भारतीय सेना के बीच गोलीबारी शुरू हो गई. अभी तक हुई इस मुठभेड़ में एक आतंकी के मारे जाने की खबर सामने आ रही है इस मामले की जानकारी सेवा के अधिकारीयो द्वारा दी गई है.

एक हफ्ते के अंदर यह घुसपैठियों का दूसरा प्रयास

इस मूढ़ेड की सूत्रों के द्वारा मिली हुई जानकारी के अनुसार एक आतंकी मर जा चुका है. दरअसल तीन चार आतंकी भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे जिसे सेना द्वारा देख लिया गया. इसके बाद से दोनों गुटों में आपस में मुठभेड़ शुरू हो गई. इस हफ्ते में पहले भी एक बार आतंकियों द्वारा भारत में घुसने की कोशिश की गई थी. लेकिन भारतीय सेना द्वारा उनके नापाक इरादों को ध्वस्त कर दिया गया था वही इन्होंने दोबारा इस बार फिर एक बार घुसने का प्रयास किया है. सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ अभी जारी है.

force
भारतीय सेना ने LOC पर कुछ संदिग्ध गतिविधियों को भापते हुए सुंदरबनी इलाके पर गोलीबारी की

सेना ने राजौरी LOC में भी भापी कुछ संदिग्ध गतिविधियां

वहीं दूसरी तरफ से मिली हुई जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर के सुंदरबनी इलाके में गोलियां चली है. यहा भी भारतीय सेना ने LOC पर कुछ संदिग्ध गतिविधियों को भापते हुए सुंदरबनी इलाके पर गोलीबारी की है. सेवा के अधिकारियों द्वारा बताई गई सूचना के आधार पर अभी इस मामले की जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join