Breaking
Latest: Follow our breaking news coverage for all updatesLatest News from India and around the worldLatest: Follow our breaking news coverage for all updatesLatest News from India and around the world
Sat, Apr 25, 2026 | New Delhi ☀
India

Kolkata Doctor Rape Case: कोलकाता केस में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल आज भी जारी

September 10, 2024Sarita Singh 1 min read
Untitled design 30 1

Kolkata Doctor Rape Case

Kolkata Doctor Rape Case में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल आज भी जारी है। जूनियर डॉक्टरों ने कहा यह जन आंदोलन है जब तक इन्साफ नहीं मिल जाता हम काम पर नहीं लौटेंगे। बता दे की कोलकाता में 9 अगस्त को ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और इसके बाद हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद से डॉक्टर प्रोटेस्ट पर चले गए।

Kolkata Doctor Rape Case में कल सुनवाई के दौरान SC ने जूनियर डॉक्टरों को आदेश दिया था की आप काम पर लौट जाइये लेकिन डॉक्टरों ने कहा अब ये जान आंदोलन बन चूका है जब तक न्याय नहीं मिल जाता हम काम पर नहीं लौटेंगे। वही कोलकाता डॉक्टर केस में जूनियर डॉक्टरों ने मांग की है कि राज्य स्वास्थ्य सचिव को बर्खास्त किया जाये इसके लिए उन्होंने करुणामई से लेकर स्वास्थ्य भवन तक मार्च निकाला है।

राज्य स्वास्थ्य सचिव के इस्तीफे की मांग की

मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने जूनियर डॉक्टरों को काम पे लौटने का आदेश दिया था जिसके बाद जूनियर डॉक्टरों की एक बैठक हुई जिसमे ये फैसला लिया गया कि वे काम पर नहीं लौटेंगे और अपना आंदोलन जारी रखेंगे। उन्होंने राज्य स्वास्थ्य सचिव के इस्तीफे की मांग के साथ आज दोपहर 1 बजे से करुणामई से स्वास्थ्य भवन तक मार्च निकालने की घोषणा की। उन्होंने कहा ये अभियान कई दिनों तक चल सकता सकता है जब तक हमे इन्साफ नहीं मिल जाता।

सुप्रीम कोर्ट ने काम पे लौटने का दिया था आदेश

Untitled design 28 1

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान जूनियर डॉक्टरों को काम पे लौटने का सख्त आदेश दिया गया था। SC ने कहा था सभी डॉक्टर शाम 5 बजे तक वापस काम पर लौट जाये और प्रोटेस्ट करना बंद कर दे। यदि डॉक्टरों ने ऐसा नहीं किया तो राज्य सरकार जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कर सकता है।

SC ने कहा की डॉक्टरों को अपना कर्त्तव्य नहीं भूलना चाहिए ,उनका काम मरीजो के सेवा करना है। सुप्रीम कोर्ट ने ये भी कहा के राज्य सरकार को डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने ये भी कहा की डॉक्टर बिना सुरक्षा के कार्य नहीं कर सकते इसलिए डॉक्टरों की सुरक्षा का ध्यान राज्य सरकार को रखना होगा।

वही सुप्रीम कोर्ट ने ये भी कहा की डॉक्टरों के हड़ताल में जाने से मेडिकल सुविधाएं बाधित हो रही है। इसलिए डॉक्टरों को वापस काम पे लौटना चाहिए

जूनियर डॉक्टरों का हड़ताल जारी रखने का फैसला

Untitled design 29 2

सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद जूनियर डॉक्टरों ने फैसला किया की वे काम पर नहीं लौटेंगे और हड़ताल जारी रखेंगे। डॉक्टरों ने ये भी कहा की केवल कुछ जूनियर दोस्तों के हड़ताल पर जाने से मेडिकल सर्विस कैसे प्रभावित हो सकती है, बाकी के सीनियर डॉक्टर अभी भी ड्यूटी पर हैं।

वही डॉक्टरों ने अपनी सुरक्षा को लेकर मांग की ,उन्होंने कहा कि आन ड्यूटी डॉक्टरों के लिए रेस्टरूम ,बाथरूम तथा महिलाओं के लिए महिला सुरक्षा कर्मी एवं सीसीटीवी कैमरे होने चाहिए।

Tags:
Home
Google_News_icon
Google News
Facebook
Join