Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Tue, May 19, 2026 | New Delhi
India

धधक गई दुकानें और फैक्ट्रियां, दिल्ली में लगातार बढ़ रहे आग लगने के मामले, जानिए डीटेल्स

June 15, 2024 Sneha 1 min read
Delhi Fire

राजधानी के कई इलाकों से आ रही आग लगने की खबर

आपको बतादें, कि हाल ही में South Delhi से आग लगने का एक बड़ा मामला सामने आया है. जहां पर सुबह के समय में एक दुकान के अंदर भीषण आग गई. बतादें, कि ये दुकान दिल्ली के वसंत विहार इलाके में सी ब्लाॅक में स्थित थी. जिसमें कि आज सुबह आग की लपटे देखनें को मिली है. खबरों के हवाले से ये बताया जा रहा है, कि एक दुकान में सुबह के वक्त आग लगी थी, जो कि धीरे धीरे फैल गई. वहीं आग बढ़ते बढ़ते लगभग पांच दुकानों तक जा पहुंची. वहीं ये 5 दुकानें भी बुरी तरह से जल गई है. आपको बतादें, कि साल की शुरूआत से ही इस बार आग लगने के बहुत से मामले सुनने केा मिले है. जहां पर आग लगने के कारण से कई मौत के आकड़े भी सामने आ रहे है.

Tronica City की कई फैक्टरियों में लगी आग

बतादें, कि दिल्ली में दूसरी आग की घटना ट्राॅनिका सिटी के अंदर देखनें को मिली है. बताया जा रहा है, कि सेक्टर ए3 में यहां पर आग देखनें केा मिली थी. जिसके बाद से आग बढ़ती गई. वहीं पर एक पैकेजिंग फैक्ट्री में लगी आग कई फैक्ट्ररियों में फैल गई. बताया जा रहा है, कि लगभग 3 फैक्ट्ररियां इस आग में जल चुकी है.

नोएडा की फैक्ट्री में भी आग लगने का मामला आया सामने

आपको बतादें, कि नोएडा की एक फैक्ट्री में भी भीषण आग लगने का मामला सामने आया है. जहां पर बताया जा रहा है, कि एक शाॅर्ट सर्किट के कारण से इस फैक्ट्री में आग लगी. मौके पर दमकलकर्मी आग को बुझाने के लिए फैक्ट्री के पास पहुंच गए और वहीं पर आग पर काबू भी पा लिया गया था.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join