Breaking
Latest: Follow our breaking news coverage for all updatesLatest News from India and around the worldLatest: Follow our breaking news coverage for all updatesLatest News from India and around the world
Fri, Apr 24, 2026 | New Delhi ☀
India

दिल्ली में नाबालिग के साथ बंदूक के बल पर दुष्कर्म कर पीड़िता को पांचवी मंजिल से फेंका

July 26, 2024Lavi Rana 1 min read
google maps5 1

दिल्ली के द्वारका से एक दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है. जहां एक हैवान ने बंदूक की नोक पर नाबालिक के साथ दुष्कर्म कर उसे इमारत की पांचवी मंजिल से फेंक दिया. फिलहाल इस पूरी घटना की जांच में पुलिस जुटी हुई है.

rape delhi2
बंदूक की नोक पर नाबालिक के साथ दुष्कर्म

दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में चल रहा पीड़िता का इलाज

पुलिस द्वारा बृहस्पतिवार को दी गई जानकारी के अनुसार दक्षिण पश्चिम दिल्ली में स्थित द्वारका में एक 16 साल की लड़की के साथ बंदूक के बल पर पहले दुष्कर्म किया गया और फिर उसे लड़की को इमारत की पांचवी मंजिल से नीचे फेंक दिया. साथ ही पुलिस ने लड़की के पांचवी मंजिल से गिरने के कारण पैर में आए फ्रैक्चर के बारे में भी जानकारी दी. लड़की का इलाज फिलहाल दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में चल रहा है. पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह घटना सोमवार की है. सोमवार को लड़की के परिजन घर पर नहीं थे इसी मौके का फायदा उठाते हुए उनका एक पड़ोसी जबरदस्ती घर में घुस गया.

rape delhi1
लड़की के पांचवी मंजिल से गिरने के कारण पैर में आया फ्रैक्चर

आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट भी हुआ दर्ज

साथी पुलिस ने आरोपी के घर में घुसने के बाद लड़की को किसी दूसरी इमारत में ले जाने की बात भी बताई है. दूसरी इमारत में ले जाने के बाद आरोपी ने इस हैवानियत को अंजाम दिया और दुष्कर्म की बात पीड़िता को उसी इमारत की पांचवी मंजिल से नीचे फेंक दिया. पीड़िता का बयान उसकी काउंसलिंग कराने के बाद दर्ज किया गया है जिसमें उसने उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप अपने पड़ोसी पर लगाया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 109 (1) बच्चों की हत्या का प्रयास एवं यौन अपराधों (पॉक्सो), 127 (2) किसी को बंधक बनाना और 65 (1) नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने जैसी धाराओं के साथ में FIR दर्ज की गई है.

rape delhi
पहले भी एक बार पीड़िता द्वारा चार व्यक्तियों के खिलाफ कथित रूप से फरवरी में कराई गई थी सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत दर्ज

बार-बार अपना बयान बदल रही पीड़िता

पुलिस को खट्टा कम को समझने में थोड़ी मुश्किलें हो रही है क्योंकि पीड़िता अपने दिए गए बयान को बार-बार बदल रही है. लेकिन फिर भी पुलिस की टीम पूरी घटना की जांच पड़ताल में लगी हुई है. इस मामले से पहले भी एक बार पीड़िता द्वारा चार व्यक्तियों के खिलाफ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म की फरवरी में शिकायत दर्ज कराई गई थी. इसके बाद पीड़िता द्वारा बताए गए आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. फिलहाल पुलिस द्वारा हाल ही में हुए मामले के आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका है लेकिन पुलिस का प्रयास जारी है.

Tags:
Home
Google_News_icon
Google News
Facebook
Join