Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sun, May 03, 2026 | New Delhi
Health

Hormonal Imbalance की परेशानी से पाना चाहते है निजात, तो अपनी इन आदतों को करें ठीक, जानिए डीटेल्स

February 19, 2024 Sneha 1 min read
Health Care Tips 1

Hormonal Balance Diet: आज कल के गलत खान पान और खराब लाइफस्टाइल के कारण से लोगों में हार्मोनल असंतुलन की समस्या काफी ज्यादा देखी जाती है. जिसके कारण से बहुत सी बीमारियों का जन्म हमारे शरीर के अंदर हो सकता है. ऐसे में जो बीमारियां सबसे ज्यादा देखी जाती है, वे है डायबिटिज, थायराॅइड और पीसीओडी. ये सभी बीमारियां शरीर के अंदर हार्मोनल असंतुलन के कारण से होती है. ऐसे में इस चीज को ठीक करना बेहद जरूरी होता है. आज कल के लाइफस्टाइल में हम बहुत सी ऐसी गलतियां करते है, जिनके कारण से आपको इन बीमारियों का सामना करना पड़ता है. आज के इस आर्टिकल में हम आपको उन कुछ आदतों के बारें में बतानें के लिए जा रहे है जिन्हें आप अपने लाइफस्टाइल में ऐड कर सकते है. तो आइए जानते है.

सुबह की धूप लेना है बेहद जरूरी

आज कल देखा जाता है, कि लोग सारा दिन अपने घरों में ही बंद रहते है. वे बाहर निकलना ही पसंद नही करते है. ऐसे में सूबह की धूप लेना हमारे शरीर के लिए बेहद अहम माना गया है. जिसमें कि सबको लगता है, कि अगर वे अपना ज्यादा समय धूप में बिताएंगे तो उनके शरीर पर टैनिंग हो जाएगी. आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि अगर आप अपना थोड़ा सा वक्त धूप के अंदर बितातें है तो इससे आपके शरीर में हार्मोन संतुलित होने लग जाते है.

व्यायाम और एक्सरसाइज भी करें

अगर आपको फिट एंड सेहतमंद रहना है, तो ऐसे में आपको बतादें, व्यायाम और एक्सरसाइज की मदद से आप अपने आपको फिट एंड फाइन रख सकते है. जिसमें कि आपके हार्मोन बेलैंस होने लग जाते है. ऐसे में 30 मिनट रोजाना आपको एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए. जिससे कि आप ज्यादा से ज्यादा फिट रह सके.

प्रोटीन से भरपूर डाइट का करें सेवन

अगर आप सही मात्रा में पोषक तत्वों का सेवन नही करते है, तो इससे भी आपके शरीर में काफी सारे नुकसान हो सकते है. इसके साथ ही में बाॅडी में हार्मोन इबेलैंस हो सकता है. अगर आप चाहते है कि आप फिट रहे और सेहतमंद बने रहे. तो इसके लिए आपको उन फूड आइटम्स का सेवन करना चाहिए. जिसमें कि पोषक तत्वों की मात्रा ज्यादा से ज्यादा हो. आपको ज्यादा से ज्यादा प्रोटीन से युक्त डाइट का सेवन करना चाहिए.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join