Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Tue, Jun 23, 2026 | New Delhi
Health

खून को स्वस्थ रखने में मदद करती है ये चीज़े। डाइट में करे शामिल।

February 18, 2023 Rupali Parihar 1 min read
health

आज की भागती दौड़ती जिंदगी में स्वस्थ शरीर एक चुनौती है। आज के समय में इंसान कई तरह की बीमारियों से आसानी से घिर जाता है। आज के दौर में बदलता खान पान और जीवनशैली इसका मुख्य कारण है।
शरीर में साफ़ खून कई बीमारियों को होने से बचाता है साथ ही अक्सर कई लोगों को लाल रक्त कणिकाओं में कमी की शिकायत रहती है। यहाँ हम आपको कुछ ऐसी चीज़ो के बारे में बता रहे है जिनको डाइट में शामिल करने से ब्लड काउंट की समस्या से निजात मिलेगा।

खूब खाएं हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियों में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते है। यह शरीर में खून बढ़ाने के साथ ही खून को स्वस्थ रखने में भी मददगार होते है। आपको रोजाना 2.5 कप हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही आपको 2.5 कप हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। कुल मिला कर आपको रोजाना कम से कम 5 कप हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए।

लहसुन

लहसुन में एलिसिन होता है जो रक्त वाहिकाओं को आराम देने का काम करता है। ब्लड सेर्कुलशन बढ़ाने के लिए लहसुन अंत्यत लाभकारी है। लहसुन का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। विशेषकर यह हृदय रोगों का कारण बनने वाली समस्याओं जैसे कोलेस्ट्रॉल-हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में विशेष लाभकारी है।

बीन्स

बीन्स में फोलिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह शरीर में खून बनाने का काम करती हैं। इनमे आयरन भी प्रचुर मात्रा में होता है। साथ ही बींस में नियासिन और थियानमेन जैसे विटामिन होते हैं। ये शरीर को किसी भी तरह के इंफेक्शन से बचाने में मदद करते हैं। इसलिए हो सके तो बींस को डाइट में शामिल कर इंफेक्शन से अपना बचाव करें।

खट्टे फल

खट्टे फल में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में होते हैं। ऐसे में विटामिन-सी शरीर के साथ आंखों के लिए फायदेमंद मानी जाती है। इसके सेवन से आंखों को फ्री रेडिकल्स से होने वाली क्षति दूर किया जा सकता है। इसके अलावा अन्य फलों के मुकाबले खट्टे फलों के कम कैलोरी पाई जाती है। जिस फल और भोजन में कैलोरी की मात्रा कम पाई जाती है, वो मोटापा कम करने में हेल्प भी करता है। यह ब्लड सर्कुलशन में भी उपयोगी होते है।

टमाटर

टमाटर में विटामिन सी और आयरन पाए जाते है जो खून को बढ़ाते है साथ ही ब्लड सर्कुलशन में भी उपयोगी होते है। यह शरीर में ब्लड फ्लो बनाने में भी सहायक होते है। इनमें विटामिन ए और सी बड़ी मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा टमाटर में अल्‍फा-लिपोइक एसिड भी काफी मात्रा में पाया जाता है

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join