Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sat, Nov 07, 2026 | New Delhi —
Entertainment

इन देशो में है सस्ता नेटफ़्लिक्स सब्सक्रिप्शन प्लान। भारत में भी आ सकता है ये प्लान।

April 21, 2023 • Rupali Parihar• 1 min read
netflix

नेटफ्लिक्स ने 30 से अधिक देशों में अपनी सब्सक्रिप्शन प्राइस में कटौती की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिन देशों में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म द्वारा प्लान की कीमत कम की गई है उनमें मध्य पूर्वी देश ईरान, लीबिया, जॉर्डन और यमन सहित यूरोपीय देश क्रोएशिया, स्लोवेनिया , बुल्गारिया, निकारागुआ, इक्वाडोर, वेनेजुएला, मलेशिया, इंडोनेशिया, वियतनाम, थाईलैंड, फिलीपींस और लैटिन अमेरिका आदि शामिल हैं. लेकिन अमेरिका, कनाडा और अधिकांश यूरोपीय देशों में कीमतों में कमी नहीं हुई थी।

भारत में भी आ सकता है ऐड सपोर्टेड प्लान।

कंपनी ने स्पष्ट रूप से उल्लेख नहीं किया है कि वह भारत में एड सपोर्टेड प्लान ला रही है. हालांकि, कम्पनी ने शेयरधारकों को भेजे गए एक लेटर में संकेत दिया है कि हम भारतीय बाजार में ऐसी सब्सक्रिप्शन प्लानिंग कर सकते हैं क्योंकि कम कीमत की रणनीति अधिक ग्राहकों को नेटफ्लिक्स की तरफ आकर्षित कर सकती है. कंपनी भारत से हर साल लाखों ग्राहकों के जुड़ने की संभावना देखता है।

कितने देशों में उपलब्ध है एड सपोर्टेड प्लान?

नेटफ्लिक्स एड सपोर्टेड प्लान कई देशों में शुरू कर चुका है. अब तक, एड सपोर्टेड प्लान 12 देशों में उपलब्ध हैं. लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, कोरिया, मैक्सिको, स्पेन, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं. कंपनी का कहना है कि उसने अब तक अपने एड सपोर्टेड प्लान के लिए अच्छी प्रतिक्रिया देखी है. संभावना है कि हमें जल्द भारत में भी एड-सपोर्टेड प्लान देखने को मिल सकते हैं।

अलग अलग देशो में अलग अलग है कीमत।

प्राइस में की गई यह कटौती अलग-अलग देशों में अलग-अलग हैं, लेकिन बेसिक टियर रेंज के लिए डिस्काउंट 20% से 60% के बीच है. इसके जरिये नेटफ्लिक्स का मकसद दुनिया भर में अधिक से अधिक सब्सक्राइबर को अट्रैक्ट करना है।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join