Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sun, Nov 01, 2026 | New Delhi —
Entertainment

आज मिलेगा बिग बॉस -16 को विनर। ये दो कंटेस्टेंट्स हो सकते है टॉप 2 में।

February 12, 2023 • Rupali Parihar• 1 min read
big boss

टीवी की टॉप लिस्ट में शामिल रियलिटी शो बिग बॉस 16 का आज ग्रैंड फिनाले है। आज के दिन टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में से किसी एक को जनता द्वारा विनर चुना जायेगा। ग्रैंड फिनाले को लेकर बिग बॉस के फैन काफी उत्सुक है वही सोशल मीडिया पर भी बिग बॉस के विनर के लिए दीवानगी देखने को मिल रही है।

टॉप 5 कंटेस्टेंट्स की बात करे तो फ़िलहाल शिव ठाकरे, प्रियंका चाहर चौधरी, शालीन भनोट, एमसी स्टैन और अर्चना गौतम शामिल है। लेकिन फ़िलहाल देखना यह होगा बिग बॉस 16 के विनर का ये तेज़ किसके सिर सजता है।

ये दो कंटेस्टेंट्स हो सकते है फिनाले में।

सोशल मीडिया पर फैंस अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स को जमकर सपोर्ट कर रहे हैं. सोशल मीडिया ट्रेंड की मानें तो फिनाले में ट्रॉफी जीतने की रेस में शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर चौधरी है। प्रियंका और शिव दोनों ही इस सीजन के सबसे मज़बूत दावेदार है और दोनों की ही फैन फॉलोइंग अच्छी खासी है जिसके चलते ऐसा माना जा रहा है की यह दोनों टॉप 2 फाइनलिस्ट हो सकते है।

बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनाले आज शाम 7 बजे से कलर्स टीवी पर ऑन एयर होगा. आप वूट ऐप पर भी शो के फिनाले को एन्जॉय कर सकते हैं. टॉप 5 सदस्यों के अलावा घर में रह चुके अन्य सदस्य भी परफॉरमेंस देंगे।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join