Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Jun 24, 2026 | New Delhi
Religion/Astrology

शनि के प्रकोप से बचाता है शमी का पौधा। घर में होता है सकारात्मक ऊर्जा का वास।

April 21, 2023 Rupali Parihar 1 min read
shami

शमी के पौधे का हिन्दू धर्म में बहुत महत्व बताया गया है। माना जाता कि भोलेनाथ को शमी की पत्ती चढ़ाने से हर समस्याओं का निदान हो जाता है। हिंदू धर्म में पेड़-पौधों का वैसे भी विशेष महत्व माना गया है। उन्हीं में से एक शमी का पौधा भी है। ये शनि देव और शिव भगवान को प्रिय है इसलिए इसे दैवीय पौधा भी कहा जाता है. घर में शमी का पौधा लगाने के अनगिनत फायदे हैं।

शनि के दोषों से मिलता है छुटकारा।

ऐसा माना जाता है कि शनिवार के दिन शमी के पूजन से भगवान शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है और शनिदेव अपने दोषों का निवारण कर अपने भक्तों को दोष मुक्त कर उन पर कृपा बरसाते है। शमी का पेड़ घर में लगाते ही इसके फायदे नजर आने लगते हैं. मान्यता है कि शनि का पौधा लगाने से शनि के प्रकोप से बचा जा सकता है. शमी का पौधे लगाने से को घर में बरकत आती है कभी भी पैसो की कमी नहीं रहती है।

किस दिशा में लगाएं शमी का पौधा।

ऐसा माना जाता है कि शमी का पौधा घर की सही दिशा में लगाने से फायदा मिलता है। इसकी वजह से घर मे आ रही समस्याओं का अंत होता है। साथ ही घर में सकारात्मक माहौल का निर्माण होता है। इसके साथ ही इसे घर के मुख्य द्वार के पास रखने से भी सकारात्मक ऊर्जा आती है।

ऐसे लगाए पौधा।

शमी का पौधा दैवीय और बहुत पवित्र होता है। इसलिए इसे लगाते समय साफ मिट्टी का ही प्रयोग करें। इसे लगाते समय दिशा का ध्यान जरूर रखें. इसे घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए. शमी के पौधे को छत पर दक्षिण दिशा में रखें. धूप न मिल सके तो इसे पूर्व दिशा में भी लगा सकते हैं।
आप घर के मुख्‍य द्वार के पास भी शमी का पौधा लगा सकते हैं. शाम के समय शमी के पौधे के पास भी एक दीपक जलाकर इसकी पूजा करें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इस पौधे को आप गमले में या फिर सीधे जमीन में भी लगा सकते हैं।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join