Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Jun 24, 2026 | New Delhi
Health

रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल हुए 100 से अधिक लोग बीमार!!

April 20, 2023 Megha Jain 1 min read
81954fa6 494d 490a 89a8 d945922e2f58

मुस्लिम समुदाय के लोगों का रोजा चल रहा है। जिसमें यह समुदाय के लोग रोजा रखते हैं शाम 5 बजे के बाद रोजा तोड़ते हैं। पानी पीते हैं ओर खाना खाते हैं। और कठिन तपस्या करते हैं। पर मंदसौर में कुछ ऐसा हुआ रोजा रखने के उपरांत मीठा खाने से 100 लोगों की तबीयत बिगड़ गई उन्हें चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

मंदसौर के मुस्लिम बहुल क्षेत्र गुदरी में बुधवार शाम को हुई रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल हुए 100 से अधिक लोग देर रात को उल्टी-दस्त के शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में लाकर उपचार किया गया। सुबह तक अधिकांश लोगों की हालत में सुधार होने से घर भेज दिया गया।

रमजान माह के दौरान मुस्लिम बहुल इलाकों में शाम होते ही रोजा इफ्तार पार्टियां होती हैं। इसमें समाजजनों के साथ ही रिश्तेदार और दूसरे दूसरे धर्मों से जुड़े हुए लोग भी शामिल हो रहे हैं। ऐसी ही एक पार्टी बुधवार शाम को गुदरी मोहल्ले में थी, जहां काफी संख्या में एकत्रित हुए और मिठाई सहित खाद्य पदार्थों का लुत्फ उठाया।

खराब मावे की मिठाई से बिगड़ी तबीयत

रात करीब 11.30 बजे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों में उल्टी-दस्त होने लगे। रात लगभग 12 बजे बाद फूड पाइजनिंग से प्रभावित मरीजों के जिला अस्पताल आने का सिलसिला शुरू हुआ जो देर रात तक चला। जानकारी के अनुसार गुदरी में लगभग 100 से ज्यादा महिलाएं, पुरुष व बच्चे उल्टी दस्त से प्रभावित हुए थे। इन सभी को मंदसौर जिला अस्पताल लाया गया। सुविधा समय पर मिलने से उपचार जल्द शुरू हो गया था। गुरुवार तड़के 4:30 बजे तक लगभग सभी मरीज ठीक हो गए थे। चिकित्सकों का कहना है कि लोगों का स्वास्थ्य खराब मावे से बनी मिठाई खाने से बिगड़ा है।

 

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join