Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Mon, Jun 15, 2026 | New Delhi
World

Israel hezbullah war: हिज़्बुल्लाह ने दागे इसराइल पर 300 से ज्यादा रॉकेट

August 25, 2024 Sarita Singh 1 min read
Untitled design 7 6

Israel hezbullah war में हिज़्बुल्लाह ने दागे रॉकेट

हिज्बुल्लाह ने Israel hezbullah war में इसराइल पर 300 से ज्यादा रॉकेट दागे हैं , इसराइल और हिजबुल्ला दोनों के बीच पलटवार काफी तेज हो गया है एक और जहां इसराइल ने हिजबुल्ला के कई ठिकानों को निशाना बनाया है वहीं दूसरी और हिजबुल्ला ने भी इसराइल पर 300 से ज्यादा रॉकेट दागे हैं

इसराइल और हिजबुल्ला के बीच भयंकर युद्ध छिड़ चुका है हिज्बुल्लाह लेबनान का एक कट्टरपंथी संगठन है ,जिसने अपने कमांडर की मौत का बदला लेने के लिए इजरायल के सैन्य ठिकानों को अपना निशाना बनाया है इस हमले का जवाब देते हुए इसराइल ने भी इसबुल्ला के ऊपर हमने शुरू कर दिए हैं इसराइल के हमले के दौरान हिजबुल्ला का कमांडर फवाद शुक्र मर गया था, जिसका जवाबी हमला देते हुए हिज्बुल्लाह ने बड़ी संख्या में इजरायल के ऊपर रॉकेट दागे हैं.

हिज्बुल्लाह ने कहा किया हमला इजरायल के सैन्य स्थलों को निशाना बनाकर किया गया है, सैन्य स्थलों के साथ-साथ दुश्मनों के कई स्थानों एवं आयरन डोम मंचों को भी निशाना बनाया गया है। इजरायल ने यह आशंका जताई थी कि हिज्बुल्लाह उस पर कभी भी हमला कर सकता है, इस आशंका के चलते इसराइल ने हिजबुल्ला पर हमला बोल दिया है। लेबनान के मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दक्षिणी लेबनान में 40 हमले हुए हैं यह हमला ऐसे समय पर किया गया जब डेनियल हगरी ने कहा था कि’ इसराइल पर हिज्बुल्लाह हमले की तैयारी कर रहा है, इजरायल की ओर से जारी बयान में कहा गया कि हिज्बुल्लाह इसराइल क्षेत्र की ओर मिसाइल और रॉकेट दागने की तैयारी में है.

Untitled design 8 4

हगरी का बयान

हगरी ने अपने बयान में कहा कि हिज्बुल्लाह लेबनान को खतरे में डालते हुए इजराइल में बड़े पैमाने पर हमले की तैयारी कर रहा है, हगरी ने कहा कि जिन क्षेत्रों में हिजबुल्ला सक्रिय है हम उन क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को सचेत करते हैं कि वह अपनी सुरक्षा के दृष्टिकोण से तुरंत वहां से कहीं और चले जाएं।

इजरायल की हिज्बुल्लाह को चेतावनी

इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान के निवासियों को चेतावनी देते हुए कहा कि ,हम आपके घरों के पास, इजरायली क्षेत्र पर बड़े पैमाने पर हमला करने की हिज्बुल्लाह की तैयारी पर नजर रखे हुए हैं। इजरायली सेना ने हिज़्बुल्लाह के ऊपर हमला करते हुए उनकेसैन्य ठिकानो को सबसे ज्यादा निशाना बनाया है। लेबनान के हवाई हमले के जवाब में इजरायल ने यह कदम उठाया है.

Untitled design 6 5

इजराइल में लागू इमरजेंसी

हिजबुल्लाह के इस हमले के बाद से इजरायल की सेवा की ओर से इमरजेंसी लागू कर दिया गया है, वही हिस्बुल्ला ने इन हमलों की जिम्मेदारी लेते हुए कहा की हमने इसराइली सैनिक स्थलों को निशाना बनाकर हमले किए हैं. वही इजरायल ने अपने पोस्ट एक्स में कहा कि हम ‘आतंकवाद के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाते हैं, और वह नागरिकों को निशाना बनाते हैं’.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join