Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, May 01, 2026 | New Delhi
India

कश्मीर के अनंतनाग में हुआ भयानक सड़क हादसा, खाई में गिरने से हुई पूरे परिवार की मौत

July 27, 2024 Lavi Rana 1 min read
acci

जम्मू कश्मीर में सड़क हादसे में एक गाड़ी के खाई में गिरने से पांच बच्चों सहित आठ लोगों के मरने की खबर सामने आई है. पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मृतकों में पांच बच्चे, एक पुरुष और दो महिलाएं शामिल है. यह हादसा जम्मू के किश्तवाड़ का बताया जा रहा है.

गाड़ी में सवार सभी लोगों की हुई मौत

जम्मू कश्मीर के जिले अनंतनाग से एक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है. इस दुर्घटना में पांच बच्चे सहित 8 लोगो की जान चली गई है. इसमें दो महिलाएं और एक पुरुष भी शामिल है. यह हादसा कश्मीर के दक्षिण भाग वाले जिले अनंतनाग में स्थित कोकरनाग के डक्सुम क्षेत्र के पास हुआ है. यह घटना सड़क हादसे के बाद गाड़ी के खाई में गिरने के कारण हुई है. बताया जा रहा है कि इस गाड़ी में आठ लोग बैठे थे और उन सभी की इस हादसे में मृत्यु हो गई है.

कश्मीर का ही रहने वाला था पूरा परिवार

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह कश्मीर की ही सुमो गाड़ी थी. इस गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर JK03H9017 है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह गाड़ी जम्मू के ही किश्तवाड़ से आ रही थी और अनियंत्रित होने के कारण डक्सुम के पास नीचे खाई में गिर गई. खाई में गिरने के कारण इसमें बैठे सभी लोगों की मौत हो गई.

acci1
अपने पांच बच्चों और दो महिलाओं को लेकर वापस अपने घर माड़वा किश्तवाड लौट रहा था मृतक

पुलिस द्वारा की जा रही इस मामले की जांच

इस हादसे की जानकारी मिलती ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकाल कर मामले को दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है. पुलिस इस हादसे के कारणो को पता करने की पूरी कोशिश कर रही है. इस हादसे की सामने आई तस्वीरों में साफ-साफ देखा जा सकता है कि यह हादसा कितना भयानक है गाड़ी भी पूरी तरह से टूट कर चकनाचूर हो चुकी है.

कश्मीर का ही पुलिसकर्मी था मृतक

इस हादसे के बारे में और बताते हुए पुलिस ने उसे व्यक्ति का नाम इम्तियाज अहमद बताया है. साथ ही यह भी बताया कि मृतक अपने पांच बच्चों और दो महिलाओं को लेकर वापस अपने घर माड़वा किश्तवाड लौट रहा था. घर लौटते वक्त ही पूरे परिवार की सड़क हादसे के दौरान गाड़ी खाई में गिरने के कारण मौके पर ही मौत हो गई. मृतक को कश्मीर का ही पुलिसकर्मी बताया जा रहा है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join