Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, May 01, 2026 | New Delhi
World

Microsoft में आई तकनीकी खराबी के कारण दुनिया में मचा हड़कंप, हो गए सारे काम ठप

July 19, 2024 Lavi Rana 1 min read
micro

शुक्रवार को आई माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में तकनीकी खराबी के कारण दुनिया भर में हड़कंप मच गया है. क्योंकि इस तकनीकी के कारण स्टॉक एक्सचेंज के कार्यो पर भारी प्रभाव पड़ा है. हालांकि तकनीकी खराबी का सबसे ज्यादा प्रभाव ब्रिटेन पर देखने को मिला है. भारत में अभी तक माइक्रोसॉफ्ट को लेकर कोई भी तकनीकी खराबी की जानकारी नहीं मिली है.

micro3
माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में तकनीकी खराबी

शुक्रवार को आई एक तकनीकी खराबी के कारण पूरे ही विश्व में हड़कंप मच गया. यह हड़कम्प दिग्गज टेक कंपनी के माइक्रोसॉफ्ट में आई तकनीकी खराबी के कारण मचा. माइक्रोसॉफ्ट में आई तकनीकी खराबी के कारण शेयर मार्केट के कामों से लेकर बैंक तक के सभी काम ठप हो गए और साथ ही ट्रेन और प्लेन की रफ्तार को भी रोकना पड़ा. वहीं दूसरी तरफ लंदन के स्टॉक एक्सचेंज में हो रही ट्रेडिंग अचानक से रुक गई. इसका बहुत बड़ा असर एविएशन सेक्टर पर भी देखने को मिल रहा है हालांकि भारत में अभी तक माइक्रोसॉफ्ट में किसी भी तकनीकी परेशानी को लेकर कोई खबर सामने नहीं आई है लेकिन इसके बावजूद बहुत सी हवाई सेवाएं इसके प्रभाव से ग्रसित हुई है.

micro2
तकनीकी परेशानी अपनी चरम सीमा पर

गुरुवार से हो रही थी तकनीकी परेशानी

कुछ रिपोर्टर्स के द्वारा मिली हुई जानकारी के अनुसार अरबपति बिल गेट्स के द्वारा शुरू की गई माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के सर्वर में तकनीकी खराबी को गुरुवार से ही भापा जा रहा था लेकिन शुक्रवार को यह तकनीकी परेशानी अपनी चरम सीमा पर आ गई जिसके कारण ट्रेन और प्लेन की गति पर रोक लगाने के साथ-साथ शेयर मार्केट से लेकर बैंकों तक के सभी कार्य रुक गए.

micro1
लोगों के कंप्यूटर सिस्टम बंद

ब्रिटेन पर दिखा इस तकनीकी खराबी का सबसे ज्यादा प्रभाव

क्राउड स्ट्राइक के सही से काम ना कर पाने के कारण कुछ लोगों के कंप्यूटर सिस्टम बंद हो गए या तो उन्हें कंप्यूटर स्क्रीन पर ब्लैक ब्लू स्क्रीन देखने को मिली है. माइक्रोसॉफ्ट में आई तकनीकी खराबी का सबसे ज्यादा प्रभाव ब्रिटेन में देखने को मिल रहा है क्योंकि वहां का लंदन स्टॉक एक्सचेंज इस खराबी के चलते बिल्कुल रुक गया है जिसकी वजह से वहां के निवेशक बहुत ज्यादा डरे हुए और चिंता में है.

micro4
इस खराबी के चलते बिल्कुल रुक गया लंदन स्टॉक एक्सचेंज

यातायात, बैंक और शेयर मार्केट के सारे काम ठप

माइक्रोसॉफ्ट में आई इस तकनीकी खराबी के कारण लोगों को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इससे न केवल शेयर मार्केट का काम ठप हो गया है बल्कि बैंकों का भी सभी काम रुका पड़ा है. यही नहीं इसके अलावा जो सर्विसेज ऑनलाइन इस्तेमाल की जाती थी उन्हें भी उपयोग करने में बड़ा का सामना करना पड़ रहा है. दूसरी तरफ रेलवे और एयरलाइंस कंपनियां में भी इस खराबी को लेकर हद काम मचा हुआ है क्योंकि इसके कारण सेवाओं को बंद करना पड़ा है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join