Breaking
Latest: Follow our breaking news coverage for all updatesLatest News from India and around the worldLatest: Follow our breaking news coverage for all updatesLatest News from India and around the world
Sat, Apr 25, 2026 | New Delhi ☀
India

बिहार के सारण में प्रेम प्रसंग के चलते पिता सहित दो बेटियों की घर में घुसकर की हत्या

July 17, 2024Lavi Rana 1 min read
crime

बिहार के सारण में पिता सहित दो बेटियों की घर में घुसकर हत्या करने का मामला सामने आ रहा है. बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते हत्या को अंजाम दिया गया है. चाकू से कूद कर पीटा और बेटी दोनों की हत्या की गई है.

crime1 1
पिता सहित दो बेटियों की घर में घुसकर हत्या करने का मामला

मृतक की पत्नी भी गंभीर रूप से घायल

बिहार में स्थित सारण जिले के एक गांव धनाडीह से एक ट्रिपल मर्डर केस का मामला सामने आ रहा है. बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते एक घर में घुसकर पिता सहित उसकी दो पुत्रीयो की धारदार चाकू से बार-बार गोद कर हत्या कर दी. वही मिली हुई जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी गंभीर रूप से घायल है. फिलहाल पुलिस द्वारा इस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

crime2 1
मृतक की पत्नी गंभीर रूप से घायल

स्पीडी ट्रायल के जरिए हमलावरों को मिलेगी सजा

यह खबर बिहार के एक गांव धनाडीह की है जिसके बाद आसपास काफी हड़कंप मचा हुआ है. इस मामले की जांच पड़ताल के दौरान पुलिस द्वारा दो अपराधियों को पकड़ा गया है. पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार घटनास्थल से चाकू और कुछ खून से लथपथ कपड़े जब किए गए हैं. साथ ही पुलिस ने आरोपियों को स्पीडी ट्रायल के जरिए सजा दिलवाने की बात भी कहीं. वहीं दूसरी तरफ घर में मिले हुए शब्दों को पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया गया है.

crime3 1
गांव धनाडीह से एक ट्रिपल मर्डर केस का मामला

2 साल पहले मृतक की बड़ी बेटी घर से भागी थी

मृतक की पत्नी के द्वारा दिए गए बयानों के आधार पर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है जिनकी पहचान सुधांशु कुमार उर्फ रोशन और अंकित कुमार के नाम से बताई जा रही है. यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है मिली हुई जानकारी के अनुसार 2 साल पहले मृतक की तीन बेटियों में से सबसे बड़ी बेटी में हमलावरों के घर के एक लड़के से भाग कर शादी कर ली थी और अब वह लोग दबाव डाल रहे थे कि उन्हें जमीन दी जाए.

Tags:
Home
Google_News_icon
Google News
Facebook
Join