Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Jul 02, 2026 | New Delhi
India

पति की जली चिता और पत्नी हुई लापता, परिवार ने किया चीता में कूदकर आत्महत्या का दावा

July 16, 2024 Lavi Rana 1 min read
sucide

छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि पति की मौत के बाद उसकी पत्नी लापता हो गई. उसकी खोज के दौरान अधिकारियों ने बताया कि उसकी कुछ सामान जैसे कि उसकी साड़ी, चप्पल, चश्मा आदि उसके पति की चिता के पास से बरामद किए गए हैं.

गुमशुदगी में क्या महिला का मामला दर्ज

छत्तीसगढ़ में स्थित रायगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. बताया जा रहा है कि अपने पति की मौत के बाद से महिला लापता है जिस पर परिजनों से पूछे जाने पर उनके द्वारा बताया गया कि महिला ने देर रात अपने पति की चिता में खुद कर जान दे दी. वहीं पुलिस ने इस मामले को गुमशुदगी में दर्ज करते हुए अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

sucide2
पति की मौत के बाद से महिला लापता

रात को 11 बिना किसी को बताएं घर से निकल गई थी महिला

रायगढ़ जिले के पुलिस अधिकारियों द्वारा मंगलवार को दि गई जानकारी के अनुसार मृतक की मौत कैंसर के कारण हुई. मृतक का नाम जयदेव गुप्ता बताया जा रहा है और उसकी उम्र लगभग 65 वर्ष थी. मृतक चिटकाकानी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. मिली हुई जानकारी के अनुसार मृतक जयदेव गुप्ता का अंतिम संस्कार सोमवार की शाम को 5 बजे किया गया था जिसक

रायगढ़ जिले के पुलिस अधिकारियों द्वारा मंगलवार को दि गई जानकारी के अनुसार मृतक की मौत कैंसर के कारण हुई. मृतक का नाम जयदेव गुप्ता बताया जा रहा है और उसकी उम्र लगभग 65 वर्ष थी. मृतक चिटकाकानी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. मिली हुई जानकारी के अनुसार मृतक जयदेव गुप्ता का अंतिम संस्कार सोमवार की शाम को 5 बजे किया गया था जिसके बाद मृतक की पत्नी जिसका नाम गुलाबी गुप्ता बताया जा रहा है और उम्र 58 साल है रात को 11 बजे बिना किसी को बताएं घर से निकल गई.

sucide1
पत्नी गुलाबी गुप्ता

चिता के पास मिला महिला का सामान

अधिकारियों के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार परिवार वालों ने जब मृतक की पत्नी गुलाबी गुप्ता को ढूंढना शुरू किया तो उसका कुछ सामान जैसे कि चश्मा, चप्पल, साड़ी उसके पति की चिता के पास पड़ा हुआ मिला इसके बाद परिवार वालों ने कहा की मृतक की पत्नी ने अपने पति की चीता में कूद कर देर रात अपनी जान दे दी.

जांच के लिए भेजे चिता के सैंपल

पुलिस अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार परिवार वालों की आशंका को भापते हुए फॉरेंसिक टीम ने चिता के कुछ सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है. गुलाबी गुप्ता का गुमशुदगी में मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने जांच पड़ताल को शुरू कर दिया है पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार महिला को चिता में कूदते हुए किसी ने नहीं देखा है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join