Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, Jul 17, 2026 | New Delhi
India

TCS की प्रोजेक्ट मैनेजर ने पिता को I’m Sorry Papa ‘ मैसेज भेज की सुसाइड

June 25, 2024 Lavi Rana 1 min read
s1

मध्य प्रदेश: के इंदौर में रहने वाली एक महिला ने आठवीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि महिला शादीशुदा थी पर किसी विवाद के चलते अपने पति से अलग रह रही थी और मानसिक रूप से जूंझ रही थी. पुलिस के मुताबिक मौके पर मिले मृतका के फोन में I’m Sorry Papa का मैसेज मिला.

s2
आत्महत्या

आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने वाली इस महिला का नाम सुरभि जैन बताया जा रहा है. 37 साल की सुरभि जैन ने सोमवार को मानसिक परेशानी के चलते दोपहर लगभग 3:30 बजे इमारत की आठवीं मंजिल से छलांग लगा कर अपनी जान ले ली. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है. मृतका एक प्राइवेट कंपनी में मैनेजर का पद संभाल रही थी. बताया जा रहा है कि महिला अपने पति से किसी बात को लेकर अनबन होने के कारण अलग रहती थी.

मौके पर मिले मृतका के फोन से एक मैसेज सामने आया है जो उसने आत्महत्या करने से पहले अपने पिता को भेजा था. जिसमें आई एम सॉरी पापा लिखा था. बीसीएम हाइट्स में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज की पुलिस जांच कर रही है. साथी पुलिस सुरभि के परिजनों और दोस्तों से भी पूछताछ कर खुदकुशी का कारण पता करने की कोशिश कर रही है. पूछताछ के दौरान सुरभि के पिता अशोक जैन ने सुरभि के मानसिक इलाज चलने की बात बताई.

पुलिस के मुताबिक इस घटना की सूचना उन्हें सोमवार दोपहर को मिली इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबको जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस हर दृष्टिकोण से इस घटना की जांच कर रही है ताकि खुदकुशी की वजह सामने आ सके. पोस्टमार्टम के बाद मृतका के शव को उसके परिवार को सौंप दिया जाएगा. मृतिका का पूरा परिवार उसकी मौत के बाद से सदमे में है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join