Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sat, Oct 31, 2026 | New Delhi —
Health

सोने से प​हले सुधारें ये आदतें और ले चैन की नींद

March 11, 2023 • Sneha• 1 min read
sleeping 12

एक हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए बहुत जरूरी है भरपूर नींद. हालांकि,ऐसे कई लोग है जिन्हे नींद ना आने की समस्या होती है, जिसके चलते वे काफी परेशान रहते है. नींद पूरी ना होने की वजह से हमारी सेहत पर भी काफी बुरा प्रभाव पड़ता है.

नींद हमारे शरीर के लिए काफी अहम मानी जाती है.पूरे दिन की थकान को दूर करने के लिए रात में चैन की नींद बहुत आवश्यक होती है. कई लोगों को नींद आने में परेशानी होती है.नींद ना आने के बहुत से कारण होते है. जिसका मुख्य कारण ​हमारा लाइफस्टाइल और डाइट होती है.हेल्थ एक्सपर्ट्स की माने तो हमारी डाइट नींद पर काफी गहरा प्रभाव डालती है. जिसके चलते हमें नींद लेने में परेशानी का सामना करना पड़ता है.

नींद के लिए मेलाटोनिन हार्मोन को बहुत जरूरी माना जाता है, इसलिए आवश्यक है की हम रात में ऐसी चीजों का सेवन करें जिससे मेलाटोनिन हार्मोन को बढ़ाने में मदद मिले. इस हार्मोन को बढ़ाने के लिए रात में आप दूध,अखरोट और बादाम का सेवन करें.

रात में खानें की क्रेविंग हाने पर बहुत से लोग उठकर खाना खाते है. जिससे ना केवल उन्हे ​नींद में परेशानी होती है बल्कि उनका वजन भी ज्यादा ते​जी से बढ़ता है. ऐसे में जरूरी है की लोग रात के बीच में उठकर खाना खाने से बचें.

अच्छी नींद के लिए रात में करें दूध का सेवन. दूध पीने से आपका दिमाग मेलाटोनिन हार्मोन को रिलीज करता है जिससे आपको अच्छी नींद आती है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join