Breaking
Latest: Follow our breaking news coverage for all updatesLatest News from India and around the worldLatest: Follow our breaking news coverage for all updatesLatest News from India and around the world
Sat, Apr 25, 2026 | New Delhi ☀
Health

ठंड के मौसम में क्या आपको भी हो रही है दिल से जुड़ी बीमारियां, तो इन टिप्स का रखें ध्यान

January 25, 2024Sneha 1 min read
Health Care Tips 3

Health Care Tips: सर्दियों के समय में अक्सर हेल्थ से जुड़ी कई परेशानियों का सामना हमें करना पड़ता है. ऐसा इसलिए है, क्योंकि ठंड के मौसम में हमारी पाचन शक्ति और हमारी इम्यूनिटी दोनों ही काफी कमजोर हो जाती है. आपको बतादें, कि इस मौसम के दौरान दिल से जुड़ी कई समस्यांए भी हमें देखनें को मिलती है. जैसे कि सांस का फूलना, कोलेस्ट्राॅल का बढ़ना और हाई ब्लड प्रेशर जैसी दिक्कतें हमें अक्सर सर्दियों में होती है. ऐसे में कई बार लोग डायबिटिज जैसी गंभीर बीमारी के शिकार भी हो जाते है. ठंड के मौसम में अपनी हेल्थ की केयर करना बेहद लाजमी होता है. तो अगर आप भी हाल ही हार्ट हेल्थ को लेकर के परेशान है, तो आज का ये ब्लाॅग आपके लिए है. जिसमें हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारें में बतानें के लिए जा रहे है, जिनकी मदद से आप अपनी दिल की सेहत को सुधार सकते है. तो आइए जानते है.

शराब का सेवन बंद करें

अगर आप उन लोगों में से है, जो कि रोजाना शराब का सेवन करते है. तो आपको बतादें, कि शराब का सेवन ना केवल आपकी हार्ट हेल्थ के लिए बल्कि आपके पूरे शरीर के लिए हानिकारक माना गया है. जिसे आपको जल्द से जल्द बंद कर देना चाहिए. आपको बतादें, कि शराब आपके हार्ट से लेकर आपके लीवर तक को खराब कर देती है. ऐसे में इसका सेवन बंद करें.

धूम्रपान का सेवन बंद करें

आपको बतादें, कि धूम्रपान से आपकी हार्ट हेल्थ काफी हद तक वीक हो जाती है. जिसको सही रखनें के लिए ये बेहद जरूरी है, कि आप धूम्रपान ना करें. इससे आपके शरीर में आॅक्सीजन की मात्रा भी कम हो जाती है. जिससे कि शरीर में सही तरीके से रक्त का संचार नही हो पाता है. ऐसे में आपको धूम्रपान कम कर देना चाहिए.

एक्सरसाइज ना करना

अगर आप सारा टाइम घर में ही बैठे रहते है, तो ये भी आपके शरीर के लिए खराब होता है. रोजाना थोड़ी देर एक्सरसाइज करना आपके लिए बेहद जरूरी है. जिसमें आपको वाॅकिंग, एक्सरसाइज और दौड़ भाग जरूर करनी चाहिए.

Tags:
Home
Google_News_icon
Google News
Facebook
Join