Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, Jun 26, 2026 | New Delhi
Health

एंग्जायटी अटैक को इन तरीकों से करें टैकल, जानिए क्या है सही तरीके, पढ़िए डीटेल्स

January 4, 2024 Sneha 1 min read
Anxiety Attacks

Anxiety Attacks: खराब लाइफस्टाइल को फॉलो करने से आज कल काफी ज्यादा स्ट्रेस लोगों को होने लगा है. आज कल लोग शारीरिक रूप से कम और मानसिक तौर पर ज्यादा बीमार होने लगे है. हर एक छोटे से छोटे काम में आज कल लोगों को स्ट्रेस की परेशानी होने लगी है. तनाव और स्ट्रेस की बीमारी आज कल काफी ज्यादा आम होती जा रही है. ऐसे में आपको बतादें, कि तनाव आपकी सेहत के लिए एक टाइम के बाद काफी ज्यादा खतरनाक हो सकता है. आपको बतादें, कि कई बार ज्यादा तनाव होने के कारण से एंग्जायटी अटैक भी आ सकता है. जिसमें लोगों को अक्सर डर, भय और घबराहट सी महसूस होने लगती है. कई बार एंग्जायटी अटैक में लोगों को दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. आज के इस ब्लॉग में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारें में बतानें के लिए जा रहे है, जिनकी मदद से आप अपने इस एंग्जायटी अटैक को टैकल कर सकते है. तो चलिए जानते है.

ब्रीदिंग ए​क्सरसाइज जरूर करें

अगर आपको स्ट्रेस और तनाव की परेशानी ज्यादा होती है, तो ऐसे में आपके लिए ये बेहद जरूरी है कि आप रोजाना ब्रीदिंग एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए. एंग्जायटी अटैक में जरूरी है, कि आप अपने मन और दिमाग को कंट्रोल में रख सके. जिसमें रोजाना डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज से आप अपने मन को शांत कर सकते है.

रिलैक्सेशन एक्टिविटी जरूर ट्रांय करें

तनाव और स्ट्रेस को दूर करने के लिए और इसे कंट्रोल में रखनें के लिए आपको रिलैक्सेशन एक्टिविटी जरूर करनी चाहिए. जिसमें आप डांस, गाना गाना, एक्सरसाइज करना, अकेले में टाइम बिताना और हॉट शावर जैसी चीजों में आप अपना टाइम इनवेस्ट कर सकते है. इसके अलावा अगर आपको लिखना या पढ़ना पंसद है, तो आप कोई अच्छी किताब भी पढ़ सकते है.

दोस्तों और परिवार के साथ समय बितांए

तनाव होने पर आपको अपनी भावनांए को अपने दोस्तों और परिवार के साथ में बांटना चाहिए. इसके साथ ही अगर आप एंग्जायटी अटैक आता है, तो ऐसे में आपको अपने दोस्तों से मदद ले सकते है. जो कि आपको ओवरकम करने में मदद कर सकते है.

हेल्थ एक्सपर्ट से मिलें

ज्यादा स्ट्रेस होने पर आपको एक बार हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह जरूर लेनी चाहिए. जिसमें आपको हेल्थ एक्सपर्ट से ये मदद मिल जाएगी, कि आप अपनी इस स्थिति से ओवरकम कर सकते है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join