Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, Jun 26, 2026 | New Delhi
Health

हेयर और स्किन को चमकदार और सेहतमंद रखनें के लिए जरूर अपनांए ये उपाय, जानिए डीटेल्स

January 4, 2024 Sneha 1 min read
Skin Care Tips

Health Care Tips: फिट रहना और खूबसूरत रहना तो हर कोई चाहता है.​ जिसके लिए हम लोग काफी मेहनत करते है और साथ ही हर वो चीज अपने लाइफस्टाइल में अपनाते भी है, जिससे कि हम फिट और जवान रह सके. आज के लाइफस्टाइल को देखते हुए अब ये थोड़ा सा मुश्किल होता जा रहा है. प्रदुषण और गलत खान पान से हमारे पुरे शरीर पर ही प्रभाव हम लोग साफ तौर पर देख सकते है. बतादें, आज कल के लाइफस्टाइल का ज्यादा असर हमारे बालों पर और हमारी स्किन पर देखनें को मिलता है. जिसमें कि हमारी स्किन उम्र से पहले ही खराब होने लगी है और हमारे बाल भी झड़ना शुरू हो चुके है. ऐसे में ये बेहद जरूरी है, कि हम अपने लाइफस्टाइल को सुधारें जिससे कि हमारी स्किन और हमारे बाल दोनों ही हेल्दी रह सके. आज के इस ब्लॉग में हम आपको कुछ ऐसे ही बेस्ट टिप्स के बारें में जानकारी देनें के लिए जा रहे है, जिनकी मदद से आप अपनी इन परेशानियों को हल कर सकते है.

आपको बतादें, कि सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है कि आपके शरीर में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजुद रहे. आप जो भी डाइट लेते है, उसमें विटामिन ई, पौटेशियम, फाइबर और हेल्दी फैटस की मात्रा जरूर होनी चाहिए. ऐसे में आपको बतादें, कि विटामिन ई पोषक तत्व आपकी स्किन और बालों के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद माना गया है. आज के इस ब्लॉग में हम आपको कुछ ऐसे ही फूड आइटम्स के बारें में बातनें के लिए जा रहे है, जिनमें आपको विटामिन ई की भरपूर मात्रा मिल जाएगी.

सीडस

अगर आप रोजाना सीडस का सेवन करते है, तो इससे आपको शरीर में सभी जरूरी पोषक तत्वों की कमी को पूरा किया जा सकता है. सीडस् के अंदर विटामिन ई की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है. जिससे आपकी स्किन और आपके बाल दोनों ही काफी हेल्दी बन सकते है.

पालक

हरी सब्ज्यिों के सेवन के बारें में तो हमें बचपन से ही बताया जाता है, कि कैसे हरी सब्ज्यिों हमारी बॉडी के विकास के लिए जरूरी होती है. ऐसे में स्किन और हेयर को हेल्दी रखनें के लिए आपको पालक का सेवन ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए. जिससे आपके बालों और आपकी त्वचा पर बेहतरीन चमक बनी रहे.

पपीता

ये फ्रूट विटामिन ई से भरपूर होता है. जिससे ना केवल आपकी स्किन और बाल अच्छे रहते है. बल्कि इससे आपके पेट की अधिकांस बीमारियां भी ठीक हो सकती है. ​आप चाहे तो इसका एक फेस पैक बनाकर के अपने फेस पर भी लगा सकते है.

एवोकाडो

आपको बतादें, कि स्किन के लिए एवोकाडो बेहतरीन माना गया है. जिसमें विटामिन ई की भरपूर मात्रा पाई जाती है. ऐसे में इसका सेवन आपके पूरे शरीर के लिए बेहतर माना गया है.

बादाम का सेवन

बादाम का सेवन बालों और दिमाग के लिए बेहद बेहतरीन होता है. आपको बतादें, कि बादाम से आपके दिमाग के डैमेज सेल्स् को आसानी से रिपेयर किया जा सकता है. साथ ही आपकी त्वचा के लिए भी बादाम का सेवन बेहतर होता है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join