Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, Jun 26, 2026 | New Delhi
Health

बढ़ती उम्र में हेल्दी एंड फाइन रहने के लिए करें ये टिप्स फॉलो, जानिए डीटेल्स

December 24, 2023 Sneha 1 min read
Healthy Lifestyle Tips

Healthy Lifestyle: बढ़ती हुई उम्र में अक्सर ये देखा जाता है, कि लोगों को कई गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में अक्सर अल्जाइमर, ऑस्टियोपोरोसिस, मेटाबॉलिक सिंड्रोम और पार्किसंस जैसे बीमारियों का खतरा ज्यादा रहता है. ऐसे में कुछ लोग चाहते है, कि वे बुढ़ापे में फिट एंड फाइन रहना चाहते है. ऐसे में आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको कुछ ऐसी ही टिप्स के बारें में बतानें के लिए जा रहे है, कि आप बुढ़ापे के दौरान खुद को एक्टि एंड फिट किस प्रकार से रख सकते है. तो आइए जानते है.

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग को जरूर फॉलो करें

बढ़ती हुई उम्र में फिट एंड फाइन रहने के लिए आपको अपनी फिटनेस के लिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग को जरूर फॉलो करना चाहिए. आपको अपनी बॉडी में ताकत को बनाएं रखनें के लिए रोजाना थोड़ी देर के लिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग रूटीन को अपने लाइफस्टाइल में जरूर शामिल कर लेना चाहिए.

ज्यादा से ज्यादा करें वॉक

आपको बतादें, कि अपने शरीर के सभी अंगों को एक्टिव रखनें के लिए आपको वॉक और जॉगिंग जरूर करनी चाहिए. इसके साथ ही अगर आप रनिंग कर सकते है, तो वो आपकी सेहत के लिए और भी ज्यादा बेस्ट होगा.

गर्म पानी ज्यादा से ज्यादा पींए

बुढ़ापे की उम्र आपके शरीर को ज्यादा से ज्यादा एक्टिव रखना जरूरी होता है. ऐसे में सुबह उठकर के आपको रोजाना गर्म पानी का सेवन जरूर करना चाहिए. इससे आपके शरीर में हाइड्रेशन बना रहता है.

हेल्दी डाइट लेनी बेहद जरूरी

आपकी सेहत इस चीज पर बेस्ड होती है कि आप अपनी डाइट में क्या खाते है. अगर आप अनहेल्दी खाना खाते है, तो इससे आपकी हेल्थ पर बुरा प्रभाव हो सकता है. वहीं अगर आप एक अच्छी प्रोटीन और पोषक तत्वों से भरपूर डाइट का सेवन करते है, तो इससे आपके शरीर को ज्यादा से ज्यादा फायदा हो सकता है. बुढ़ापे की उम्र में फिट रहने के लिए आपको प्रोटीन और फाइबर से भरपूर डाइट का सेवन करना चाहिए.

फलों का और हरी सब्जियों का सेवन जरूर करें

फिट एंड फाइन रहने के लिए हर एक उम्र के वर्ग को फलों और हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए. इसलिए जरूरी है, कि आप ​रोजाना एक फल का सेवन जरूर करें.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join