Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, Jun 26, 2026 | New Delhi
Health

सर्दियों के सीजन में पेट से जुड़ी समस्याओं को इस तरह से करें ठीक, जानिए पूरी डीटेल्स

December 19, 2023 Sneha 1 min read
Health Care Tips

Health Care Tips: सर्दियों के सीजन में अक्सर फीजिकल एक्सरसाइज ना करने के कारण से हमें पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. जिसमें हमें अक्सर गैस और ब्लोटिंग की दिक्कतें हो जाती है. आपको बतादें, ये दिक्कत अक्सर सर्दियों के मौसम में ज्यादा देखनें को मिलती है. ऐसा इसलिए है, क्योंकि हम इस मौसम के दौरान ज्यादा एक्टिविटी नही कर पाते है. जिससे हमारा पाचन तंत्र भी सही रूप से काम नही करता है. ऐसे में आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. आज के इस ब्लॉग में हम आपको कुछ ऐसी ही टिप्स के बारें में बतानें के लिए जा रहे है, जिनकी मदद से आप सर्दियों के मौसम में गैस और ब्लोटिंग की समस्या को दूर कर सकते है. आइए जानते है.

ब्लोटिंग होने पर करें ये उपाय

आपको बतादें, कि ब्लोटिंग की समस्या यदि आपको इस मौसम के दौरान ज्यादा रहती है, तो ऐसे में आपको अजवाइन का सेवन जरूर करना चाहिए. जिसमें आपको गर्म पानी के साथ् अजवाइन और काला नमक लेना चाहिए. इसके साथ ही आप अजवाइन की चाय का भी सेवन कर सकते है. बतादें, कि इसके अंदर कार्वोन, पिनीन और लिमोनेन पाया जाता है. जिसकी मदद से पेट से जुड़ी समस्या खत्म हो सकती है.

अदरक का जरूर करें सेवन

अक्सर महिलाओं में ब्लोटिंग, गैस् और पीरियडस पेन की दिक्कतें होती है. जिससे पेट में दर्द की परेशानी भी होती है. ऐसे में आपको बतादें, कि अगर आप अदरक का सेवन करते है तो इससे आपको पेट दर्द से लेकर के पीरियडस् के दर्द में भी राहत मिल सकती है. इस ड्रिंक को बनानें के लिए आपको थोड़ा सा गर्म पानी लेना होगा. जिसमें आपको कुछ अदरक के पीस डालने होंगे. इसके बाद इसे थोड़ी देर पानी में उबाल लें और स्वाद के लिए थोड़ा सा शहद भी आप मिला सकते है.

जीरे का सेवन

गैस की समस्या में जीरा रामबाण की तरह से काम आ सकता है. क्योंकि इसके अदर सिमीन, क्यूमिनलडिहाइड और टेरपेनॉइड जैसे गुणों को पाया जाता है. जिससे गैस को आसानी से खत्म किया जा सकता है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join