Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Tue, May 19, 2026 | New Delhi
Health

इम्यूनिटी को बेहतरीन बनानें के लिए घर में रखें मसालें आंएगे काम, जानिए डीटेल्स

December 19, 2023 Sneha 1 min read
Immunity Boosters

Immunity Boosters: सर्दियों के मौसम का लोगों को बहुत ज्यादा इंतजार होता है. जिसमें अक्सर लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ में टाइम बिताना पंसद करते है. इसके साथ ही में खाने पीने का सबसे ज्यादा स्वाद भी इसी मौसम के दौरान ही आता है. जहां पर ये मौसम इतने मजे लेकर के आता है, वहीं इस मौसम के साथ आती है बहुत सी बीमारियां. बतादें, कि इस मौसम के दौरान लोग बहुत जल्द ही बीमारियों और संक्रमणों के शिकार हो जाते है. जिसमें सर्दी, जुखाम, बुखार और निमोनिया जैसी बीमा​रियां इस मौसम के दौरान देखनें को मिलती है. इसी बीच कोरोना महामारी के दौरान भी लोगों की इम्यूनिटी काफी ज्यादा वीक हो गई थी. अब ऐसे में सर्दियों के मौसम में ये हमारे लिए बेहद जरूरी हो जाता है, कि हम अपनी इम्यूनिटी का काफी ज्यादा ध्यान रखें. ताकि हम कम से कम बीमार पड़ें. आज के इस ब्लॉग में हम आपको बतानें के लिए जा रहे है. कैसे आप घर में बैठे हुए अपनी इम्यूनिटी को बेहतर कर सकते है. तो आइए जानते है.

हल्दी का करें सेवन

अगर आप चाहते है, कि आपकी इम्यूनिटी बेहतर हो सके. ताकि आप कम बीमार पड़े तो ऐसे में आप अपने घर में मौजुद मसालों का इस्तेमाल कर के अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते है. जिसमें आपको रोजाना सुबह एक चुटकी हल्दी गर्म पानी में मिला कर लेनी चाहिए. इसके अलाव आप रात के समय में हल्दी के दुध का सेवन भी कर सकते है. जिससे आपको काफी ज्यादा फायदा मिल सकता है. आपको बतादें, कि हल्दी के अंदर काफी तरह के गुणों को पाया जाता है. जो कि ना केवल आपकी इम्यूनिटी को बेहतर करता है, बल्कि आपकी स्किन को भी अच्छा बनाता है.

तुलसी

एंटीऑक्सीडेंट के गुणों से भरपुर तुलसी विटंर में होने वाली सभी बीमारियों से आपकी रक्षा करने में सक्षम मानी जाती है. जिसमें आपको बतादें, कि बहुत सारी ऐसी आयुर्वेदिक दवाईंया भी है. जिसमें तुलसी का इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में अगर आप इस सर्दियों के सीजन में तुलसी का सेवन करते है, तो इससे आपको कई बीमारियों में और एलर्जी में राहत मिल सकती है.

दालचीनी और अदरक का करें सेवन

सर्दियों के टाइम पर अगर आप दालचीनी से बनी चीजों का सेवन करते है, तो आपको इससे कई बीमारियों से बचाव में मदद मिल सकती है. आपको बतादें, कि इस दालचीनी के सेवन से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी बेहतर हो जाती है. आपको बतादें, कि इसके अंदर एंटी-बैक्टीरियल गुणों को पाया जाता है, जिससे हमारी इम्यूनिटी काफी ​हद तक स्ट्रांग हो जाती है. इसके साथ ही अदरक का सेवल इस मौसम के दौरान हमे जरूर करना चाहिए. चाय सर्दियों में काफी ज्यादा पी जाती है. ऐसे में आप चाय के अंदर इसका सेवन कर सकते है. आपको बतादें, कि अदरक के भीतर जिंजरोल नाम का एक गुण पाया जाता है, जिससे आपकी खासी जुकाम और गले की सम्स्याओं से राहत मिल सकती है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join