Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sat, May 16, 2026 | New Delhi
World

गाजा में मौजुद एक और सिनियर कमांडर को इजरायली सेना ने बनाया अपना निसाना, जानिए पूरी खबर

November 27, 2023 Sneha 1 min read
Israel Hamas War 5 1

Israel-Hamas War: 7 अक्टूबर के दिन से हमास और इजरायल के बीच में ये बड़ा संघर्ष जारी है. जिसमें अभी तक 12 हजार से भी ज्यादा बड़ी संख्या में लोग मारे जा चुके है. इस युद्ध के बाद से गाजा में रह रहे लोगों का जीवन बहुत ही ज्यादा प्रभावित हो चुका है. जिसमें अभी 4 दिनों के लिए इस युद्ध को विराम दिया गया. जिस दौरान इजरायली सेना की कैद में बंद फलस्तीनी नागरिकों को और हमास के कब्जें में इजरायली नागरिकों को रिहाई ​दी जा रही है. आपको बतादें, कि इस चार के दिन के लिए हुए विराम में अभी तक हमास की तरफ से 26 इजरायली नागरिकों को छोड़ा जा चुका है. वहीं पर इजरायल ने भी अभी तक 78 फस्तीनियों को रिहाई प्रदान की है. हाल ही में कल के दिन इस युद्ध से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें ये बताया गया है, कि कैसे गाजा में मौजुद उनके सिनियर कमांडर अहमद अल-घंडौर को इजरायली सेना ने मौत के घाट उतार दिया है.

इसके साथ ही वेस्ट बैंक की तरफ से इजरायली सैनिकों के लिए फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये रिपोर्ट दी है, कि वेस्ट बैंक की साइड पर अभी तक इजरायली सेना ने तकरीबन 8 फलस्तीनियों को मार डाला है. जहां पर इजरायली सेना हमास के खिलाफ कार्यवाही में जुटी हुई है. बताया जा रहा है, कि पिछले 24 घंटों के भीतर अभी तक 8 फलस्तीनी नागरिक मारे जा चुके है. इसके साथ ही में बड़ी जानकारी हासिल हुई है, जहां पर ये बताया जा रहा है कि फलिस्तीन के वेस्ट बैंक के इलाके में दो इजरायली जासूस भी पकड़े गए है. जिसमें उनके पकड़े जानें के बाद उन्हें गोली मार दी गई है. बताया जा रहा है, कि इन दोनों ही जासूसों की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. जिसमें उन्हें गाली मारी गई है, इसके बाद वेस्ट बैंक की गलियों में उन्हें घसीट कर ले जाया जा रहा है. घसीटनें के बाद से उन्हें एक खंभें पर लटका दिया गया है.

इजरायल और हमास की इस जंग को एक महीनें से भी ज्यादा का समय बीत चुका है. जिसमें फलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के आकड़ों को अगर देखा जाए, तो ये सामने आया है कि अभी तक इस जंग में 14,854 लोग मारे जा चुके है. जिसमें 5,850 बच्चों की मौत का आकड़ा सामने आया है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join