Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, Jun 19, 2026 | New Delhi
World

इजरायल और हमास की जंग को रोकने के लिए दुनिया को आना होगा बीच में, जा रही है मासूम लोगों की जान, पढ़िए पूरी खबर

October 28, 2023 Sneha 1 min read
Israel Hamas War 1 8

Israel-Hamas War: इजरायल और हमास के बीच में ये भीषण युद्ध अब दिनों दिन ज्यादा खौफनाक होता चला जा रहा है. जहां पर फलस्तीनी विदेश मामलों और प्रवासियों के मंत्रालय ने इस युद्ध को रोकने के लिए अब अतंरराष्ट्रीय स्तर पर दुनिया से गुहार लगाई है. उन्होनें ये मांग की है, कि इस युद्ध को जल्द से जल्द रोका जाए. अन्यथा, इस जंग में ऐसे ही मासूम लोगों की मौत होती रहेगी.

हाल ही में फलस्तीनी मंत्रालय की तरफ से सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर उन्होनें इस जानकारी को साझा किया है. जहां उन्होनें लिखते हुए बताया है, कि गाजा पर बढ़ते इजरायली हमलों में मासूम लोग निरंतर अपनी जान गवा रहे है. गाजा के कई इलाकों में इजरायली सैन्य बल का कब्जा है. इसके साथ ही इस भयानक जंग को रोकने के लिए ये बेहद जरूरी है, कि दुनिया इस युद्ध के बीच में आकर के इसे रोकने में मदद करें. नही तो ऐसे ही यहां पर नरसंहार होता रहेगा.

इस भीषण युद्ध में इंटरनेट पर भी बुरा प्रभाव देखनें को मिल रहा है. जहां पर मासूम बच्चें और बेसहारा लोग दिखाई दे रहे है. रोजाना हजारों लोगों का खात्मा किया जा रहा है. वहीं जंग के समाप्त होने का कोई नामों निसान नही है. जिसको रोकने के लिए फलस्तीनी मंत्रालय ने दुनिया से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे आने की मांग की है. जिससे की इस भयावह युद्ध को रोका जा सके.

आपको बता दें, कि फलस्तीन की तरफ से ये युद्ध को रोकने को आग्रह इजरायली के गाजा पर बढ़ते हुए हवाई हमलों के बाद से जारी किया गया है. जहां पर 24 घंटों के भीतर यहां गाजा पर इजरायली हवाई सेना ने अपने हमलों में बढ़ोतरी की थी.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join