Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sat, Jun 06, 2026 | New Delhi
Health

Health: दूध पीने के बाद इन चीजों का करेंगे सेवन तो हो सकता है बड़ा नुकसान

October 23, 2023 Simran Khan 1 min read
Picsart 23 10 23 11 12 33 109

नई दिल्ली : दूध के मौजूद पोटेशियम, मिनरल्स, फाइबर, प्रोटीन, सोडियम, कैल्शियम, आदि जैसे पोषण तत्व आपकी सेहत के लिए काफी लाभकारी होते है. जो आपकी हड्डियों को भी मजबूत करते है और आपको पूरी तरह से स्वस्थ रखते है. लेकिन आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले है कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिसको आप दूध पीने के बाद ना लें. अगर आपने यह चीजें दूध पीने के बाद सेवन कि तो इसका असर आपको सेहत पर पढ़ सकता है जिससे आपके शरीर को नुकसान होने की संभावना है. तो आइए जानते है वो कौनसी चीजें है जिनका सेवन दूध पीने के बाद नहीं करना चाहिए.

खट्टे फल

अगर आपने दूध का सेवन किया है तो इसके बाद आप खट्टे फलों का सेवन न करें. अगर आप दूध के बाद खट्टे फल का सेवन करेंगे तो दूध में मौजूद कैल्शियम आपको नहीं मिलेगा. साथ ही दूध के बाद इन फलों को लेने से एसिडिटी, गैस और पेट दर्द की परेशानी होने की भी संभावना रहती है.

नॉनवेज

यह बात तो आप भी जानते है कि दूध की तासीर ठंडी होती है जिसको पीकर आपका पेट ठंडक महसूस करता है. लेकिन नॉनवेज की तासीर गर्म होती है. तो ऐसे में अगर आप दूध के बाद नॉन वेज खाएंगे तो आपका पेट खराब हो जायेगा. साथ ही स्किन प्रॉब्लम भी हो सकती है.

तरबूज

दूध पीने के एकदम बाद तरबूज बिल्कुल न खाएं ऐसा करने से आपको उल्टी, डायरिया की प्रॉब्लम हो सकती है. ऐसे इसलिए होता है दूध के सेवन के बाद सीधा तरबूज आपकी सेहत के कई तरह के पदार्थ पैदा कर देता है.

दही

दूध के तुरंत बाद दही ना लें, ऐसा करने से दूध के सभी पोषण तत्व आपके शरीर को नहीं मिल पाएंगे.

नींबू पानी

नींबू पानी का सेवन भी दूध पीने के बाद काफी हानिकारक हो सकता है. इसका सेवन आपके पेट में एसिडिटी, कब्ज, गैस जैसी प्रॉब्लम पैदा कर देगा. तो हमेशा दूध के बाद नींबू पानी न लें.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join