Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, Jun 26, 2026 | New Delhi
Health

Gas Problem : झटपट करें गैस की प्रोब्लम को दूर, यह फूड्स दिलवाएंगे राहत

October 22, 2023 Simran Khan 1 min read
Picsart 23 10 22 17 30 47 188

नई दिल्ली : खराब खानपान के कारण कई लोग ऐसे हैं जिनके बैठे-बैठे गैस बनने की प्रॉब्लम एक सामान्य सी प्रॉब्लम हो चुकी है. ऐसे में आज हम आपके लिए इस आर्टिकल में लेकर आए हैं कुछ घरेलू नुस्खे जिसके द्वारा आप अपनी गैस वाली प्रॉब्लम को झटपट दूर कर सकते हैं. इसके लिए आपको बस सेवन करना है कुछ इन फूड्स का और तुरंत गैस प्रॉब्लम से मिलेगी आपको राहत.

खीरा (Cucumber)

खीरे में भरपूर मात्रा में पानी मौजूद होता है, जो आपके शरीर को पूरी तरीके से हाइड्रेट करने का काम करता है. अगर आप इसका सेवन पर्याप्त मात्रा में अपनी डाइट में शामिल करेंगे. तो आप गैस की प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकते हैं. तो गैस को दूर करने के लिए खीरा शामिल करें.

तरबूज (Watermelon)

तरबूज में भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है. जो आपकी पेट संबंधी समस्याओं के लिए काफी लाभकारी माना जाता है. अगर आपको भी गैस समस्या अक्सर होने लगती है. तो इसके लिए ज्यादा से ज्यादा आप सेवन करें तरबूज का.

चावल (Rice)

अगर आपको भी बार-बार गैस वाली प्रॉब्लम रहती है. तो आप रोटी का सेवन कम से कम करें और रोटी की जगह आप अपनी डाइट में चावल का सेवन करें. रोटी के मुकाबले चावल खाने से गैस की समस्या कम होती है.

टमाटर (Tomato)

गैस की प्रॉब्लम दूर करने के लिए आप सलाद के तौर पर टमाटर का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह आपकी सेहत के लिए भी अच्छा है और आपकी पेट संबंधित बीमारियों के लिए भी.

केला (Banana)

पेट में बन रही गैस या फिर होने वाली गैस को केले का सेवन रोकता है. इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है.

दही (Curd)

दही का सेवन आपके पेट को ठंडक देता है, साथ ही साथ आपकी सेहत के लिए भी अच्छा है. इसके अलावा अगर आपको अक्सर गैस वाली प्रॉब्लम हो जाती है तो आप रोजाना खाने के बाद या फिर खाने के साथ अपनी डाइट में शामिल करें दही.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join