Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Jun 24, 2026 | New Delhi
Health

हेल्दी बाॅडी के लिए जरूरी है हेल्दी ब्रेकफास्ट, जानिए डीटेल्स

October 5, 2023 Sneha 1 min read
Healthy Breakfast Ideas

Healthy Breakfast Ideas: आज कल का लाइफस्टाइल इतना ज्यादा व्यस्त हो चुका है. जिसमें हर कोई अपनी भागदौड़ में ही लगा रहता है. कई बार लोग अपने खानें पीने का भी सही तरीके से ध्यान नही रख पाते है. ऐसे में बहुत सी बार देखा है, कि लोग ब्रेकफास्ट को भी मिस कर देते है. जिससे उनके शरीर पर बुरा प्रभव पड़ सकता है. आपकी जानकारी के लिए, बता दें की सुबह का नाश्ता शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है. जिससे हमारें शरीर को पोषक तत्व मिलते है. सुबह के समय में दो चीजें बहुत अहम है. जिनमें एक है,सुबह की वाॅक और दूसरा नाश्ता. तो आज यहां आपको कुछ ऐसे ही फूड आइटम्स के बारें में पता लगने जा रहा है, जिनकी मदद से आप अपनी शरीर को एक हेल्दी एंड न्यूट्रिशियस ब्रेकफास्ट दे सकेंगे. तो आइए जानते है. इन फूड आइटम्स के बारें में

एवोकाडो को करें अपनी डाइट में शामिल

आपको बता दें, की अगर आप रोजाना सुबह एवोकाडो का सेवन करते है. तो इससे आपके शरीर को बहुत से पोषक तत्व मिल जाते है. इसमें मौजुद मोनोसैचुरेटेड फैट्स आपके शरीर को मजबूत बनानें में आपकी मदद करता है. जिसकी मदद से आपका ब्लड प्रेशर लेवल कंट्रोल में रहता है. साथ ही साथ आपके दिल की हालत को भी बेहतर करता है.

ब्रेकफास्ट में खांए अंडे

अंडे हमारे शरीर को बहुत से बेहतरीन पोषक तत्व प्रदान करता है. जिसमें विटमिन डी और प्रोटीन मुख्य है. अंडे खानें से आपके शरीर में भरपूर मात्रा में कैल्शियम अब्जाॅर्ब हो जाता है. जिसकी मदद से अपकी हड्डियां काफी ज्यादा मजबूत हो जाती है.

होल ग्रेन ब्रेड या फिर मल्टी ग्रेन ब्रेड

अगर आप चाहते है, कि आपके शरीर में भरपूर मात्रा में फाइबर मिलें. तो इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है, कि आप अपनी डाइट में होल ग्रेन ब्रेड या फिर मल्दी ग्रेन ब्रेड को शामिल जरूर करें. इसमें ज्यादा मात्रा में फाइबर को पाया जाता है. जिससे की आपको बहुत से पोषक तत्व मिल जाते है.

हरी सब्जियों को सेवन अवश्य करें

इसमें कोई दो राय नही है, कि हरी सब्जियां हमारें शरीर के लिए सबसे बहेतरीन पोषक तत्व का एक जरिया है. वेट को कंट्रोल करने में और सेहत को बेहतर बनानें में. शरीर की हर एक हिस्से और अंग की ग्रोथ के लिए हरी सब्जियों का सेवन जरूरी होता है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join