Breaking
Latest: Follow our breaking news coverage for all updatesLatest News from India and around the worldLatest: Follow our breaking news coverage for all updatesLatest News from India and around the world
Fri, Apr 24, 2026 | New Delhi ☀
Trending

गुलाब जल के साथ मिलाएं यह चीज और फेस पाएं एकदम ग्लोइंग, देसी नुस्खे से लाएं ब्यूटी

September 22, 2023Simran Khan 1 min read
Picsart 23 09 22 17 44 37 267

Skin Care : चमकदार गोरी त्वचा हर कोई पाना चाहता है, और इसके लिए लोग तमाम तरह के घरेलू नुस्खे भी अप्लाई करते रहते हैं. लेकिन आज हम खबर में आपको बताने वाले हैं देसी घरेलू नुस्खे जो आप गुलाब जल के साथ कुछ चीजें मिलका अपने चेहरे पर एकदम ग्लोइंग त्वचा ला सकते हैं. तो आईए जानते है कौनसी चीज आप गुलाब जल में मिक्स कर अपने चेहरे पर लगाकर अपने फेस के ब्यूटी को और भी बढ़ा सकते है.

गुलाब जल के साथ मिले नींबू का रस

अगर आपकी स्किन काफी ऑयली है तो इसके लिए आप गुलाब जल के साथ कुछ बूंदे नींबू के रस की मिलकर अपने चेहरे पर अप्लाई करें. इससे आपका चेहरा एकदम चमकदार भी होगा और साफ भी रहेगा.

टोनर

गुलाब जल को आप फेशियल टोनर के लिए भी इस्तेमाल कर सकते है. आप इसको एक बोतल में भरकर अपने चेहरे पर स्प्रे कर के हल्का-हल्का छिड़के. रोजाना आप टोनर की तरह इस्तेमाल करेंगे गुलाब जल को तो आपकी त्वचा इस घरेलू नुस्खे से खुली खुली रहेगी और चेहरे की गंदगी भी साफ होती रहेगी.

स्टीम लें

आप अपने चेहरे की गंदगी और ब्लैकहेड्स वाली समस्याओं को दूर करना चाहते हैं तो आप गर्म पानी की स्टीम अपने फेस को दें और इस गर्म पानी में आप गुलाब जल मिला दे. इस इस स्टीम से आपके चेहरे के पोर्स में छिपी हुई गंदगी बाहर निकल आएगी.

मुल्तानी मिट्टी

नेचुरल तरीके से अपने चेहरे की गंदगी को साफ करने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं. लेकिन याद रखें मुल्तानी मिट्टी में आप सदा पानी ना मिलाएं बल्कि गुलाब जल का इस्तेमाल करें. इस नुस्खे से आपकी ऑइली स्किन भी सही हो जाएगी और साथ ही साथ कील मुंहासे वाली समस्या भी दूर होगी. यह नुस्खे बहुत ही इसी नुस्खे है जो आप आराम से घर पर कर सकते है.

Tags:
Home
Google_News_icon
Google News
Facebook
Join