Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Tue, Jun 23, 2026 | New Delhi
Health

अनार के छिलके बनेंगे इस बीमारी का रामबाण इलाज, जल्दी जानें

February 24, 2023 Simran Khan 1 min read
Aanaar

नई दिल्ली: अनार एक ऐसा फल है जो हमारी सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है. अगर आप बीमार भी पड़ जाते हैं तो सभी डॉक्टर आपको अनार का सेवन करने के लिए कहते हैं. यह तो आप सभी जानते हैं कि अनार खाने से हमारा खून भी बढ़ता है और इससे हम तंदुरुस्त रहते हैं. कई बीमारियों का इलाज अनार खाने से दूर हो जाता.

अनार खाने के तो ढेरों फायदे आप जानते होंगे, लेकिन क्या आप अनार के छिलके के फायदे जानते है? अब आप सोच रहे होंगे कि अनार के छिलके तो हम डस्टबिन में फेंक देते हैं. आखिर इनसे होगा ही क्या. तो आपको बता दें जब आप अनार खाए छिलके बहुत ही संभाल के रखे क्योंकि यह छिलके बहुत सी बीमारियों का रामबाण इलाज है. आइए आपको इस खबर में बताते हैं कि अनार का छिलका जो आपके लिए एक कूड़ा है वह किस तरह से आपकी बहुत सी परेशानियां दूर करेगा.

स्कीन ग्लोइंग

अनार के छिलकों को अब आप बहुत ही संभाल के रखें, उसे फेंके बिल्कुल भी नहीं, क्योंकि यही अनार के छिलके आपको स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा देंगे और साथ ही साथ अगर आप रोजाना अनार के छिलकों को अपने गालों पर हल्के हल्के लग रही है तो आपकी स्किन एकदम माइंड ब्लोइंग ग्लोइंग और पिंपल फ्री रहेगी.

गले की खिच खिच करें दूर

अगर आपके गले में भी खराश रहती हैं या बार-बार बलगम जैसी समस्या होती है तो इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए अनार के छिलकों का सेवन करें इसके लिए आपको अनार के छिलकों को मिक्सी में पीसना होगा और इसका सेवन करना होगा इससे आपके गले में हो रही समस्या जैसे की खींचकर, खराशे दूर हो जायेंगी.

वजन करें कम
अगर आप भी ढेरों सारे वजन कम करने के नुस्खे आजमा रहे हैं तो यह नुस्खा एक बार हमारे कहने से जरूर आजमा लीजिए. आप अनार के छिलकों का सेवन जरूर करें. अनार के छिलके का सेवन वजन कम करने के लिए काफी लाभदायक होता है

छिलकों का बनाएं चूरन

एसिडिटी या पेट में अक्सर दर्द रहने वाली समस्या भी इन अनार के छिलकों से दूर हो जाएगी. इसके लिए आपको अनार के छिलकों को अच्छी तरह से पीसकर पाउडर बना लेना है और आप इस पाउडर को खाना खाने के बाद इस चूरन को लें.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join