Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sun, May 03, 2026 | New Delhi
Trending

जल्द ही Twins बच्चों के पापा बनेंगे करण वोहरा

May 27, 2023 Megha Jain 1 min read
WhatsApp Image 2023 05 27 at 12.11.18 AM

इमली फेम करण वोहरा इस वक्त काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल वे जल्द ही पापा बनने वाले हैं। उनकी पत्नी बैला हंडा जल्द ही दो बच्चों को जन्म देने वाली हैं। खुद एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने बेबी शावर की फोटो अपलोड की हैं।

करण वोहरा जल्द बनेंगे पापा ।

एक्टर करण वोहरा टीवी के जाने-माने एक्टर हैं। इन दिनों वे टीवी के फेमस शो इमली में नजर आ रहे हैं। वे इसमें अथर्व राणा के कैरेक्टर में नजर आ रहे हैं। फैंस को भी उनका किरदार काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर भी करण काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग रखते हैं। अब इसी सोशल मीडिया पर एक्टर ने अपने बेबी शावर की फोटोज पोस्ट की हैं।

फोटो पोस्ट कर दी जानकारी।

इन फोटोज में कपल काफी एक्साइटेड नजर आ रहा है। कपल जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। करण की इस पोस्ट को देखकर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं और बेबीज को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। बता दें कि एक्टर एक नहीं बल्कि दो बच्चों के पिता बनने वाले हैं। कपल जून में जुड़वा बच्चों के पेरेंट्स बन जाएंगे। एक्टर ने अपने दिल्ली वाले घर के झलक दिखाई है। उन्होंने एक के बाद एक कई सारी फोटोज और वीडियो अपलोड किए हैं

सेलेब्स दे रहे बधाइयां।

बता दें कि जहां एक तरफ करण शूटिंग के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं तो वहीं करण की पत्नी दिल्ली में उनके पेरेंट्स के साथ रहती हैं। करण की पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक कमेंट कर रहे हैं। करण की को-स्टार मेघा चक्रवर्ती ने कमेंट करते हुए वीडियो पर क्यूट लिखा है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो करण इमली से पहले जिंदगी की महक, कृष्णा चली लंदन, पिंजरा खूबसूरती का समेत कई शो में नजर आ चुके हैं।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join