Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, May 01, 2026 | New Delhi
World

जापान में फिर आया भूकंप का झटका

May 26, 2023 Megha Jain 1 min read
bhukmp

जापान में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि इसका केंद्र टोक्यो से 107 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व में स्थित था। उन्होंने कहा कि भूकंप की गहराई 65 किलोमीटर थी।

सूनामी की कोई चेतावनी नहीं।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, दोपहर करीब 3.33 बजे भूकंप के झटके लगे। अभी तक किसी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। साथ ही, सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। जानकारी के मुताबिक, चिबा और इबाराकी प्रान्तों में तेज झटकों की सूचना मिली थी, लेकिन यूएसजीएस ने कहा कि अधिक नुकसान होने की बहुत कम संभावना है।

पांच मई को भूकंप से हुई थी एक की मौत।

स्थानीय क्योदो समाचार सेवा ने कहा कि इबाराकी में टोकाई नंबर 2 परमाणु ऊर्जा संयंत्र में कोई समस्या नहीं आई है। इससे पहले, पांच मई को मध्य जापान में एक शक्तिशाली भूकंप आया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और 20 से अधिक अन्य घायल हो गए। बता दें कि जापान दुनिया के सबसे भूकंप प्रभावित देशों में से एक है।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join