Breaking
Latest: Follow our breaking news coverage for all updatesLatest News from India and around the worldLatest: Follow our breaking news coverage for all updatesLatest News from India and around the world
Mon, Apr 27, 2026 | New Delhi ☀
Health

हड्डियों को चट्टानों की तरह मजबूत करने के लिए रोजाना पिए यह सभी जूस…

November 8, 2023 Simran Khan 1 min read
Picsart 23 11 08 10 31 47 615

नई दिल्ली : हड्डियों को मजबूत रखने के लिए यह बेहद जरूरी है कि आप अपने आहार में ऐसी चीज लें, जो आपके पूरे शरीर को स्वस्थ करने के साथ-साथ आपकी हड्डियों को भी मजबूत करें. तो आज इस खबर में हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसे जूस के बारे में जिसका सेवन अगर आप अपने डाइट में शामिल कर लेंगे तो आपकी हड्डियां चट्टानों की तरह मजबूत हो जायेंगी.

खजूर और बादाम का दूध

अगर आप भी अपनी हड्डियों को मजबूत करना चाहते हैं तो आप दूध में कुचले हुए बादाम और कुचली हुई खजूर का इस्तेमाल कर एक ड्रिंक बना लें, यह ड्रिंक आपकी हड्डियों को मजबूती देने में भरपूर मेहनत करेगी.

टमाटर रस

अगर आप नियमित रूप से टमाटर का रस का सेवन करेंगे तो यह नुस्खा भी आपकी हड्डियों को मजबूत करने के लिए लाभकारी है. लेकिन याद रखें अधिक मात्रा में टमाटर का रस न लें, इससे नुकसान होने की भी संभावना है.

संतरे का जूस

संतरे के जूस में विटामिन सी पाया जाता है जो आपकी हड्डियों को मजबूत करने के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. तो आप अपनी हड्डियों को मजबूत करने के लिए इस जूस का सेवन अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं. इसमें वह सभी पोषण तत्व मौजूद है जो पूरी तरीके से आपकी हड्डियों को मजबूती देंगे.

हरी सब्जी जूस

हरी सब्जियों का जूस भी आप अपनी हड्डियों को मजबूत करने के लिए ले सकते हैं. इनमें आप वह सभी हरी सब्जियां शामिल कर सकते हैं जिनमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है. पालक केला आदि का जूस बनाकर आप अपनी हड्डियों को मजबूती दे सकते हैं.

दूध

भरपूर मात्रा में दूध और दूध से बने प्रोडक्ट में कैल्शियम पाया जाता है. तो यह बेहद ही जरूरी है कि अगर आप अपनी हड्डियों को मजबूत करना चाहते हैं और पूरी तरीके से कैल्शियम देना चाहते हैं, तो दूध से बने प्रोडक्ट और दूध का इस्तेमाल अपनी डाइट में शामिल कर ले.

Home
Google_News_icon
Google News
Facebook
Join