Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, Jun 26, 2026 | New Delhi
Health

सर्दियों के सीजन में अगर आपके बच्चें भी होते है जल्दी ही निमोनिया के शिकार, तो आज ही अपनांए ये टिप्स, जानिए डीटेल्स

December 18, 2023 Sneha 1 min read
Pneumonia In Kids

Pneumonia In Kids: ठंड के मौसम में हमें बहुत तरीके की बीमारियों का सामना करना पड़ता है. जिसमें सर्दी, जुखाम, बुखार और निमोनिया जैसी बीमारियों के हम शिकार हो जाते है. ज्यादातर ये बीमारियां बच्चें को अपनी चपेट में ले लेती है. ​वहीं आपको बतादें,कि हाल ही में चीन के अंदर एक और नई बीमारी फैलने की रिपोर्ट भी सामने आ रही है. जिसमें ये बताया जा रहा है, कि इस बीमारी में बहुत से बच्चें अस्पताल में भर्ती कराए जा चुके है. वहीं इस बीमारी के बारें में अभी कोई पुक्ता जानकारी हासिल नही हुई है. जिसमें ये बताया गया है, कि ये बीमारी कोरोना जैसे फैलती है या नही. आज के इस आर्टि​कल में हम आपको बतानें जा रहे है कुछ ऐसे टिप्स के बारें में जिनकी मदद से आप अपने बच्चों निमोनिया जैसी खतरनाक बीमारियों से बचा सकते है. आइए जानते है.

सबसे पहले का जान लें निमानियो के लक्षणों के बारें में

सर्दियों के मौसम में अक्सर बच्चें को निमोनिया अपनी चपेट में ले लेता है. जिसमें बच्चों को बुखार, सर्दी, जुखाम और भुख ना लगने की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. ये बीमारी ज्यादातर बैक्टीरिया और वायरस से फैलने वाली बीमारी है. जिससे बच्चों के फेफड़े बुरी तरह से प्रभावित हो सकते है. आइए जानते है इससे बचाव के लिए कुछ बेहतरीन टिप्स

अपने बच्चों को जरूर दिलांए वैक्सीन

आपको बतादें, कि अगर आप चाहते है कि आपके बच्चे सर्दियों के दौरान निमोनिया के शिकार ना हो. तो इसके लिए आपको उन्हें वैक्सीन जरूर दिलानी चाहिए. जिससे आपके बच्चे स्वस्थ रह सके.

साफ सफाई का रखें ध्यान

निमोनिया अगर आपके बच्चों को हो गया है, तो इसमें आपको उनके आस पास में साफ सफाई और हाइजेन का बहुत ज्यादा ध्यान रखना चाहिए. ताकि उनसे ये बीमारी किसी और को ना लग जाए. इसके साथ ही जिनती आप साफ सफाई रखेंगे उतना ही आपका बच्चा जल्दी ठीक हो सकेगा.

खासते और छींकते वक्त मुंह को करें कवर

निमोनिया में छींक और खासी कुछ ज्यादा आती है. ऐसे में आपको हमेशा ये ध्यान रखना चाहिए कि आपको अपने मुंह को छींकते और खासते हुए कवर कर के रखना चाहिए.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join