Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, Jun 26, 2026 | New Delhi
Health

सर्दियों के समय में बढ़ जाता है इन बीमारियों का खतरा, जानिए कैसे करे इन सबसे बचाव, ये रही डीटेल्स

December 16, 2023 Sneha 1 min read
Winter Disease

Winter Disease: सर्दी के मौसम का बहुत से लोगों को इंतजार रहता है. साथ ही में इस मौसम में घर पर रह कर के स्वादिष्ट खानें का मजा और भी ज्यादा बढ़ जाता है. ऐसे में इस मौसम को लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ एनजॉय करने के लिए भी बाहर जाते है. लेकिन इस मौसम में हम जितना मजा करते है, ये मौसम हमारी सेहत के लिए भी उतना ही खराब होता है. ऐसे में इस सर्दियों के मौसम में अपनी सेहत का ध्यान रखना काफी ज्यादा जरूरी है. आज के इस ब्लॉग के दौरान हम आपको बतानें जा रहे है कुछ ऐसी ही बीमारियों के बारें में जिनका सामना सर्दियों के दौरान करना पड़ सकता है. तो आइए जानते है.

कॉमन कोल्ड की परेशानी

सर्दियों के मौसम में कॉमन कोल्ड एक ऐसी बीमारी है जो बहुत जल्द ही हमें शिकार बना लेती है. ऐसे में आपको सिर दर्द, नाक बंद, खासी और बदन दर्द की समस्या होती है. इसके साथ ही कई लोगों को इस दौरान बुखार की परेशानी का भी सामना करना पड़ता है. अगर आप चाहते है, कि सर्दियों के समय में आप ऐसी परेशानियों से बचना चाहते है, तो आपको ज्यादा से ज्यादा गर्म पानी का सेवन करना चाहिए. इसके साथ ही गर्म चीजों का सेवन आपको करना चाहिए. जिससे आपके गले में आराम पहुंच सके. आप जितना गर्म खांएगे उतना ही आपको कोल्ड में आराम महसूस होगा.

कोल्ड के दौरान आपको अपने आस पास साफ सफाई का भी ध्यान रखना चाहिए. जिसमें आपको बार बार अपने हाथों को सैनिटाइजर इस्तेमाल करना चाहिए. वहीं अपने हाथों को बार बार अपने मुंह पर ना लगांए. अपनी नाक और गले को अच्छे से साफ करना चाहिए. म्यू​कस को जितना हो सके बाहर निकालें. जब भी आपको छीक या फिर खासी आए तो आप अपने मुंह को कवर कर के रखें.

फ्लू की बीमारी

सर्दियों में होने वाली बीमारियों में एक नाम फ्लू का भी शामिल किया गया है. जिसमें कॉमन कोल्ड की तरह से ही लक्षण दिखाई देते है. ऐसे में इस बीमारी के दौरान जितना हो सके आपको घर के अंदर ही आराम करना चाहिए. कई बार इस बीमारी में आपके फेफड़ों में इंफेक्शन हो जाता है. ऐसे में अपने आस पास सफाई का ज्यादा से ज्यादा ध्यान रखना चाहिए.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join