Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sat, Jun 27, 2026 | New Delhi
Health

वेट लाॅस करने के बीच में क्या आपको भी होती है शुगर क्रेविंग, जानिए डीटेल्स

March 2, 2024 Sneha 1 min read
Weight Loss Tips

Weight Loss Tips: तेजी से बदलते हुए लाइफस्टाइल में आज कल लोग बहुत सी गंभीर बीमारियों के शिकार बनते जा रहे है. ऐसे में हर कोई चाहता है, कि वे फिट एंड फाइन रह सके. बहुत से लोग खुद को मोटापे से बचाने के लिए डाइटिंग का सहारा लेते है. ऐसे में बहुत सी बार इस डाइटिंग के आडे़ में हमारी शुगर क्रेविंग आ जाती है. जिसे रोकने के लिए हम बहुत सी चीजें करते है. परंतु अंत में आकर के हम लोग कुछ मीठा खा ही लेते है. जिससे कि हमारी डाइटिंग टूट जाती है. अगर आप भी अपनी शुगर क्रेविंग को कंट्रोल में रखना चाहते है, तो ये खबर आपके लिए है. जिसमें कि हम आपको कुछ ऐसे विकल्पों के बारें में बतानें के लिए जा रहे है. वहीं आपकेा बतादें, कि बढ़ते हुए मोटापे को लेकर के अब डब्ल्यूएचो ने भी बड़ी चेतावनी को जारी कर दिया है. जिसमें कि ये बताया जा रहा है, कि मोटापे से शरीर के अंदर बहुत सी गंभीर बीमारियां जन्म ले सकती है. ऐसे में इसे रोकना अति आवश्यक है. आज हम आपको कुछ ऐसे विकल्पों के बारें में जानकारी देने के लिए जा रहे है. जिनके सेवन से आप अपने आप को फिट एंड फाइन रख सकते है. साथ ही में आपकी शुगर क्रेविंग भी इससे सेटिसफाइड हो जाएंगी. तो आइए जानते है

डार्क चाॅकलेट का कर सकते है सेवन

आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि अगर आपको डाइटिंग के दौरान काफी ज्यादा शुगर क्रेविंग्स होती है. तो ऐसे में आप डार्क चाॅकलेट का सेवन कर सकते है. इसके अंदर पॉलीफेनोल्स नामक हेल्दी प्लांट कंपाउंड को पाया जाता है. जिससे कि आपके मेटाबाॅलिज्म को बढ़ावा दिया जा सकता है.

खजूर का कर सकते है सेवन

आपको बतादें कि अपनी शुगर क्रेविंग को कम करने के लिए आप खजूर का सेवन भी कर सकते है. जानकारी के लिए बतादें, कि खजूर के अंदर बहुत से बेहतरीन पोषक तत्वों को पाया जाता है. जैसे कि फाइबर, पौटेशियम और आयरन इन सभी पोषक तत्वों की मदद से आपको शरीर में भी काफी फायदे मिल सकते है.

योगार्ट का करें सेवन

अगर आपको काफी ज्यादा शुगर क्रेविंग होती है, तो ऐसे में आपको योगार्ट का सेवन जरूर करना चाहिए. जिससे कि आपके शरीर को प्रोटीन और कैल्शियम की बेहतरीन मात्रा प्राप्त होती है. ऐसे में योगार्ट के सही सेवन से आपको काफी फायदा मिल सकता है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join