Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, Jun 26, 2026 | New Delhi
Health

यह सभी सब्जियां आपके कोलेस्ट्रॉल को रखेंगी नियंत्रण में, जानें डिटेल्स

December 12, 2023 Simran Khan 1 min read
Picsart 23 12 12 09 42 11 337

नई दिल्ली: दुनिया भर में आज के समय में ऐसे कई लोग हैं जिन्हें बढ़ते हुए कोलेस्ट्रॉल की समस्या है. बढ़ते हुए कोलेस्ट्रॉल की समस्या एक ऐसी समस्या है जिसका सीधा असर दिल से जुड़ी हुई बीमारियों को उत्पन्न कर देता है. तो अगर आप भी बढ़ते हुए कोलेस्ट्रॉल या फिर बेड कोलेस्ट्रॉल से परेशान है तो इस खबर को पूरा पढ़ें. इस खबर में हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसी सब्जियां जिसके सेवन से आप अपने कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल में रख सकते हैं.

बीन्स

अगर आप भी अपने कोलेस्ट्रॉल लेवल को एकदम नियंत्रण में रखना चाहते हैं. तो इसके लिए आप सब्जी में बीन्स का इस्तेमाल जरूर करें. इसका सेवन आपके कोलेस्ट्रॉल को पूरी तरीके से कंट्रोल करने में मदद करेगा और बेड कोलेस्ट्रॉल को जमा होने से भी रोकेगा.

भिंडी

भिंडी का इस्तेमाल आप कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रण रखने में कर सकते हैं. भिंडी एक ऐसी सब्जी है जिसमे फाइबर की मात्रा काफी अधिक होती है. इसमें लो कैलोरी की मात्रा होती है जो आपकी कोलेस्ट्रॉल को पूरी तरीके से कंट्रोल करती है.

बैंगन

बैंगन में भी पूरी तरीके से लो कैलोरी की मात्रा होती है, साथ ही इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करने में मददगार रहता है. तो आप बैगन की सब्जी का इस्तेमाल अपने कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में कर सकते हैं.

प्याज

वैसे तो कई सारे लोग प्याज सलाद के रूप में खाने के साथ-साथ कई सारी सब्जियों में भी प्याज डालते हैं. अगर आप प्याज का सेवन कर लेंगे तो इससे आपका Chelostrol पूरी तरीके से कंट्रोल में रहेगा. इसके अलावा बेड कोलेस्ट्रॉल जमा होने की समस्या भी प्याज के सेवन से दूर होती है.

लहसुन

अगर आप लहसुन की कलियां खाली पेट खाएंगे तो इससे आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल एकदम कंट्रोल में रहने वाला है. अगर लहसुन को आप चबाकर नहीं खा सकते तो आप इसे सब्जी में भी डालकर खा सकते हैं.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join