Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, May 01, 2026 | New Delhi
Health

मोटापा करें सोया से बनी डिश से दूर, टेस्ट में इतनी लाजवाब के उंगली चाटते रहेंगे आप

March 10, 2023 Simran Khan 1 min read
Soya Chunks Curry Recipe

नई दिल्ली: इस खबर में हम आपको एक ऐसी रेसिपी बताने वाले हैं. जिसे खाकर ना तो आपका पेट बाहर निकलेगा. और ना ही आपकी पेट की चर्बी बढ़ेगी. जी हां दोस्तों इस खबर में हम बताने वाले हैं. एक ऐसी डिनर रेसिपी जिसे बनाकर आप उंगलियां चाटते ही रह जाएंगे. बच्चे और बुजुर्ग सभी इसको बड़े चाव से खायेंगे.

हम इस खबर में बताने वाले है. सोया चंक्स करी (Soya Chunks Curry) की फुल रेसिपी. अगर आपको भी सोया खाना बहुत पसंद है. तो डिनर में यह बनाएं सोया करी. चलिए पूरी विधि सोया से बनी इस डिश की बताते है.

सोया चंक्स करी सामग्री (Soya Chunks Curry)

• सोया चंक्स
• टमाटर
• प्याज
• हरी मिर्च
• हरा धनिया
• जीरा
• हल्दी पाउडर
• धनिया पाउडर
• लाल मिर्ची पाउडर
• अदरक लहसुन पेस्ट
• गरम मसाला पाउडर
• तेल
• नमक

सोया चंक्स करी बनाने की पूरी विधि

• सबसे पहले आप सोया चिंकस को अच्छी तरह से उबलने रख दें. लगभग 5 से 10 मिनट के लिए ही इसे गर्म करें.

• अब गैस पर एक पैन रखे. तेल गर्म होने के बाद इसमें. जीरा हल्का ब्राउन होने तक भूनें. इसके बाद इसमें कटी हुई हरी मिर्च, कटी हुई प्याज, टमाटर डाल कर अच्छे से भूने.

• अब इसी में अदरक लहसुन पेस्ट भी मिला दें.

• अब इसमें सभी मसाले. जैसे की धनिया पाउडर, मिर्ची पाउडर, हल्दी पाउडर और गरम मसाला पीसा हुआ डाल दें.

• अब इस मसाले को अच्छी तरह से भून लें.

• अब इसी मसाले में उबले हुए सोया चिंक्स डाल दें.

• इसके बाद स्वाद अनुसार इसमें नमक डालें.

• अब इसको लगभग 10 मिनट तक पकने के लिए छोड़ दें.

• 10 मिनट के बाद इसे गैस से उतार लें. और इसकी प्लाटिंग शुरू कर दें.

• अब प्लेट में इसे निकालकर, इसके ऊपर से धनिया गार्निशिंग कर दें.

• आपकी सोया चिक्स बनकर तैयार है. आप इसे रात को रोटी से भी खा सकते हैं और चावल से भी.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join