Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sat, Jun 27, 2026 | New Delhi
Health

महज दो दिन सप्ताह में एक्सरसाइज करने से भी आप रह सकेंगे फिट, जानिए डीटेल्स

January 9, 2024 Sneha 1 min read
Fitness Tips

Fitness Tips: जैसा कि हम सभी लोग जानते है, कि रोजाना एक्सरसाइज करने से हमारी बॉडी फिट बनी रहती है. इसके साथ ही आज कल के लाइफस्टाइल और खान पान को देखते हुए एक्सरसाइज करना हमारें लिए और भी ज्यादा जरूरी हो चुका है. जिससे कि हम बीमारियों से भी दूर रह सकें. लेकिन अक्सर ये देखा गया है, कि हम अपने लिए ज्यादा वक्त को निकाल नही पाते है और कभी भी आलस के चलते हम एक्सरसाइज नही कर पाते है. ऐसे में ये हमारें लिए बेहद जरूरी है, कि हम बेशक से कम एक्सरसाइज करें लेकिन जरूर करें. वहीं कुछ लोग अपने दफ्तर के कामों में इतने ज्यादा व्यस्त होते है, कि उन्हें केवल दो या एक दिन की ही छुट्टी मिल पाती है. आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स् के बारें में बतानें के लिए जा रहे है, जिनकी मदद से आप सप्ताह के दो दिन एक्सरसाइज कर के अपने मोटापे को कम कर सकते है. तो आइए जानते है.

जरूर तैयार करें अपना एक शेड्यूल

आपको बतादें, कि अगर आपको अपने मोटापे से छुटकारा पाना है, तो इसके लिए आपको अपना ही एक बेहतर शेड्यूल तैयार करना होगा. जिसे आप रोजाना फॉलो कर सकें. इसके साथ ही इस शेड्यूल को कुछ इस ढंग से डिजाइन करें, कि आप थोड़ा सा समय अपने लिए भी निकाल पांए.आपको ज्यादा एक्सरसाइज नही करनी है, तो ऐसे में आप अलग से कोई भी एक्टिविटी कर के अपना वजन कंट्रोल में ला सकते है. जिसमें आप या तो रस्सा कूद लें और या फिर आप थोड़ी देर के लिए वॉक कर लें. ऐसे में धीरे धीरे से ये आपकी आदत बन जाएगी. जिसमें आप आसानी के साथ अपने वजन को घटा सकते है.

फिटनेस के लिए गोल सेट करें

अगर आप सच में फिट रहना चाहते है, तो इसके लिए ये बेहद जरूरी है कि आप अपनी फिटनेस के लिए एक प्रोपर गोल को सेट करें. जिससे कि आपका वजन या जो भी अपने शरीर का भाग आपको कम करना है वो हो सके. जब तक आप एक प्रोपर गोल को सेट नही करते है, तो इससे आप एक अच्छी फिटनेस को अचीव नही कर पाते है. ऐसे में फिटनेस को अचीव करने के लिए आपको गोल सेट करना ही होगा.

सही एक्सरसाइज का करें चुनाव

मोटापे को दूर करने के लिए बेहद जरूरी है, कि आप सही एक्सरसाइज को चुनें. जिससे कि आप अपनी फिटनेस को जल्द से जल्द अचीव कर सके. ऐसे में आपको बतादें, कि सही एक्सरसाइज करने से आपकी बॉडी में आपको जल्द ही तबदीली नजर आने लगेगी. जिससे आप अपने मोटापे को आसानी से कम कर सकते है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join