Breaking
Latest: Follow our breaking news coverage for all updatesLatest News from India and around the worldLatest: Follow our breaking news coverage for all updatesLatest News from India and around the world
Sat, Apr 25, 2026 | New Delhi ☀
Health

मसूड़ों से आता है खून तो जरूर करें ये उपाय, जानिए इनके बारें में

August 24, 2023Sneha 1 min read
teeths

आपकेा बतादें की दांतो के साथ ही जरूरी है की आप अपने मसूड़ों का भी ख्याल रखें. अगर आपके मसूडें स्वस्थ रहेंगें तो आपके दांत भी मजबूत होगें. इसके लिए जरूरी है की आप अपने मसूड़ों की हेल्थ को बेहतर रखें ताकि आपके दांत ज्यादा मजबूत रह सके. अगर आपके मसूड़े स्वस्थ नही रहते है तो इससे आपकी उम्र से पहले ही दांत हिलने लग जाते है और कभी कबार ये गिर भी जाते है. इसके साथ ही अस्वस्थ मसूडें के कारण उनसे खून और सुजन भी आने लगती है. आज के इस आर्टिकल में हम आपकेा बताने जा रहे है कुछ ऐसे ही उपायों के बारें में जिनकी मदद से आप अपने इन मसूड़ों को मजबूत बनपा सकते है.

दो बार जरूर करें ब्रश

आपको बतादें की अगर आप चाहते है की आपके दांत और मसूड़ें बिलकुल स्वस्थ रहे तो इसके लिए बेहद जरूरी है की आप दो टाइम रोजाना ब्रश करें. इससे आपके दातों में जमी हुई गंदगी आसानी से निकल जाती है वहंी इसके साथ ही आपके दांतों में फसें हुए खाने के कण भी निकल जाते है. अगर आप दो बार ब्रश नही करते है तो ऐसे मे आपके मसूडों में से खून आने की समस्या बन जाती है.

सही टूथ पेस्ट का करें इस्तेमाल

दांतों और मसूड़ों को हेल्दी रखनें के लिए ये बेहद जरूरी है की आप अपने दांतों के लिए सही टूथ पेस्ट का इस्तेमाल करें. इसमें आपकेा इस बात का ध्यान रखना चाहिए की आपके टूथ पेस्ट में फ्लोराइड ज़रूर होना चाहिए. इससे प्लाक बनने जैसी समस्या और मसूड़ों से खून आने जैसी दिक्कतें खत्म हो जाएंगी.

डेंटल फ्लॉस है बेहद जरूरी

जरूरी नही है की केवल ब्रश करने से ही आपके दांत सुंदर और स्वस्थ बने रहें. कई बार हमारें दांतों में खाने के टूकडें फस जातें है जिसके लिए जरूरी है की हम डेंटल फ्लॉस का इस्तेमाल जरूर करें.

Tags:
Home
Google_News_icon
Google News
Facebook
Join