Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Jun 24, 2026 | New Delhi
Health

भोजन करने के बाद व्यायम करना सही रहेगा या नहीं , जानिए फायदे और नुक्सान

October 16, 2023 Manya Jain 1 min read
download 12 1

Exercise After Having Food:भोजन और व्यायाम के बीच का संबंध हमारे स्वास्थ के लिए महत्वपूर्ण है। जहां व्यायाम हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ाता है, वहीं भोजन हमें महत्वपूर्ण ऊर्जा और पोषक तत्व प्रदान करता है। हालाँकि, भोजन के बाद व्यायाम करने को लेकर बहस विवाद का विषय बनी हुई है, जिस पर हमेशा ही चर्चा चलते रहती है।

व्यायाम शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ाता है, मानसिक तनाव को कम करता है और ऊर्जा के स्तर को बढ़ाता है। इसके अतिरिक्त, खाने के बाद शारीरिक गतिविधि में शामिल होने से कुछ फायदे मिल सकते हैं।

पाचन शक्ति में सुधार: भोजन के बाद व्यायाम करने से आपकी पाचन शक्ति में सुधार हो सकता है। फ़ूड आइटम्स को पचाने के लिए शरीर अधिक ऊर्जा कंज्यूम करता है और भोजन सही तरीके से अब्सॉर्ब होता है। जिससे हमें इसे बेहतर ढंग से पचाने में मदद मिलती है। साथ ही, व्यायाम करने से हमें ऊर्जा मिलती है और हम स्फूर्ति और उत्साहित महसूस करते हैं।

exercise after food main

खाने के तुरंत बाद व्यायाम करने से आपके पाचन पर अतिरिक्त दबाव भी पड़ सकता है। भोजन को प्रोसेस्ड करने के लिए आपके शरीर को ऊर्जा की आवश्यकता होती है, और व्यायाम करने से इसका उपयोग हो सकता है, जिससे आपका पाचन तंत्र थका हुआ महसूस कर सकता है। जिसके कारण कभी-कभी पेट दर्द और घबराहट हो सकती है। जब आप भोजन के बाद व्यायाम करते हैं, तो आपके शरीर को भोजन को पचाने और सभी आवश्यक पोषक तत्व प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है।

भोजन के बाद आप व्यायाम करना चुनते हैं या नहीं, यह वास्तव में आप पर निर्भर करता है। यदि यह आपके लिए काम कर रहा है और आपको कोई समस्या नहीं आ रही है, तो आप भोजन के बाद व्याम कर सकतें हैं। लेकिन अगर आपको कोई स्वास्थ्य संबंधी चिंता है या आप अभी नई व्यायाम दिनचर्या शुरू कर रहे हैं, तो खाने के बाद थोड़ा इंतजार करें । और यदि आपको कोई समस्या आती है, तो विशेषज्ञ सलाह के लिए डॉक्टर से बात जरूर करें।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join