मलाइका अरोड़ा ने दुबई में एक इवेंट में शिरकत की। इवेंट के बाद फेंस ने उन्हें सेल्फी लेने के लिए घेर लिया। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो कई सारे फैंस के साथ घिरी नजर आईं। इस दौरान एक्ट्रेस काफी असहज महसूस कर रही थीं।
इवेंट में हुई धक्का मुक्की।
मलाइका अरोड़ा हाल ही में एक इवेंट में शामिल होने के लिए दुबई पहुंचीं. इस दौरान वो ब्लैक बैकलेस गाउन में नजर आईं जिसमें वो हमेशा की तरह काफी स्टनिंग लग रही थीं. इसी इवेंट के बाद वो सेल्फी लेने आए फैंस के लिए भी रुकीं पर देखते ही देखते उन्हें काफी लोगों ने घेर लिया. इसी दौरान उन्होंने कुछ लोगों को फीमेल फैंस को धक्का देते देखा जिसपर एक्ट्रेस ने उन्हें ऐसा ना करने को कहा।
मलाइका बोली प्लीज धक्का मत दीजिए।
मलाइका अरोड़ा को देख फैंस उनके साथ सेल्फी खिंचाने के लिए बेकाबू हो गए. तभी भीड़ में से किसी शख्स ने अभिनेत्री को धक्का भी दे दिया, जिस वजह से मलाइका थोड़ा परेशान हो गईं और झल्लाते हुए बोलीं कि प्लीज धक्का मत दीजिए।
रियलिटी शो मूविंग इन विद मलाइका’ में आई नज़र।
मलाइका अरोड़ा को हाल ही में उनके ओटीटी डेब्यू रियलिटी शो मूविंग इन विद मलाइका में देखा गया था। इस शो को फैंस ने काफी पसंद भी किया था। इसके अलावा वह गुरु रंधावा के हालिया रिलीज सॉन्ग ‘तेरा की ख्याल’ में नजर आई थीं।