Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Jun 24, 2026 | New Delhi
Entertainment

फैंस से घिरीं मलाइका अरोड़ा। धक्का-मुक्की होने पर बोली।

April 27, 2023 Rupali Parihar 1 min read
malaika

मलाइका अरोड़ा ने दुबई में एक इवेंट में शिरकत की। इवेंट के बाद फेंस ने उन्हें सेल्फी लेने के लिए घेर लिया। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  जिसमें वो कई सारे फैंस के साथ घिरी नजर आईं।  इस दौरान एक्ट्रेस काफी असहज महसूस कर रही थीं।

इवेंट में हुई धक्का मुक्की।

मलाइका अरोड़ा हाल ही में एक इवेंट में शामिल होने के लिए दुबई पहुंचीं. इस दौरान वो ब्लैक बैकलेस गाउन में नजर आईं जिसमें वो हमेशा की तरह काफी स्टनिंग लग रही थीं. इसी इवेंट के बाद वो सेल्फी लेने आए फैंस के लिए भी रुकीं पर देखते ही देखते उन्हें काफी लोगों ने घेर लिया. इसी दौरान उन्होंने कुछ लोगों को फीमेल फैंस को धक्का देते देखा जिसपर एक्ट्रेस ने उन्हें ऐसा ना करने को कहा।

मलाइका बोली प्लीज धक्का मत दीजिए।

मलाइका अरोड़ा को देख फैंस उनके साथ सेल्फी खिंचाने के लिए बेकाबू हो गए. तभी भीड़ में से किसी शख्स ने अभिनेत्री को धक्का भी दे दिया, जिस वजह से मलाइका थोड़ा परेशान हो गईं और झल्लाते हुए बोलीं कि प्लीज धक्का मत दीजिए।

रियलिटी शो मूविंग इन विद मलाइका’ में आई नज़र।

मलाइका अरोड़ा को हाल ही में उनके ओटीटी डेब्यू रियलिटी शो मूविंग इन विद मलाइका में देखा गया था। इस शो को फैंस ने काफी पसंद भी किया था। इसके अलावा वह गुरु रंधावा के हालिया रिलीज सॉन्ग ‘तेरा की ख्याल’ में नजर आई थीं।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join