Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Jun 24, 2026 | New Delhi
Health

पेट में गैस की प्रॉब्लम होने पर खाएं यह सभी फल…

October 9, 2023 Simran Khan 1 min read
Picsart 23 10 09 16 42 46 219

नई दिल्ली : अगर आप भी तला भुना हुआ खाना खाने के काफी शौकीन है, तो ऐसे में आपको गैस की समस्या होना भी आम से बात है. अक्सर आपको भी गैस की शिकायत रहता है तो आइए आज इस आर्टिकल में जान लीजिए वो सभी फल जिसका सेवन कर आप अपनी गैस की परेशानी को दूर कर सकते है.

सेब

कैल्शियम और फाइबर भरपूर मात्रा में सेब में पाया जाता है. ऐसे में अगर आप रोजाना सेब का सेवन अपनी डाइट में शामिल कर लेंगे तो इससे आपको कब्ज की प्रॉब्लम और गैस की परेशानी नहीं होगी.

कीवी

कीवी एक ऐसा फल है जो आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है. यह हमारे पेट के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है. आप कीवी का इस्तेमाल करेंगे तो इससे आपकी गैस वाली परेशानी दूर हो जायेगी.

अमरूद

अमरूद फल आपके पाचन तंत्र को मजबूत करने का काम करता है. अगर आप पेट संबंधित समस्याओं से परेशान है तो इसका इलाज अमरूद है. आप अपनी डाइट में रोजाना अमरूद भी शामिल करें.

केला

केला पेट के लिए काफी लाभकारी माना जाता है. रोजाना एक केला आपकी सेहत के लिए भी अच्छा है, साथ ही गैस की परेशानी को भी केला दूर करता है.

पपीता

अगर आप रोजाना सुबह सुबह पपीता खायेंगे तो इससे आपका पाचन तंत्र एकदम ठीक रहेगा. इसके अलावा इसके अंदर मौजूद विटामिन ए अपको आंखो के लिए भी अच्छा माना जाता है.

तो अगर आपको भी अक्सर पेट संबंधित परेशानियां होती रहती है, खासकर गैस की प्रॉब्लम है तो ऐसे में आप इन सभी फलों का सेवन कर अपनी इस परेशानी को दूर कर सकते है. रोजाना ऊपर बताए गए सभी फल आप अपनी रोज को डाइट में शामिल कर लें. यह सभी फल आपके स्वस्थ के साथ साथ आपकी पेट में बन रही गैस को भी गायब कर देंगे.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join