Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, Jun 26, 2026 | New Delhi
Health

न्यू ईयर से पहले एक बार फिर कोरोना के मामलों में दिखाई दी तेजी, जानिए पूरी डीटेल्स

December 30, 2023 Sneha 1 min read
Covid 19 Cases

Covid-19 Cases: साल 2020 से ही कोविड 19 नाम की महामारी ने लोगों के मन में डर बिठा दिया है. जैसा कि हम सभी लोग जानते है, कि इस महामारी के दौरान हमे कितना कुछ झेलना पड़ा. साल 2020 एक बेहद डरावना साल रहा था. जिसके बाद से अभी भी इस बीमारी का खतरा पूरी तरह से टल नही पाया है. हाल ही में सामने आई खबरों से ये पता चला है, कि न्यू ईयर आने से पहले ही एक बार फिर से कोविड 19 के मामलों में तेजी देखनें को मिल रही है. आपको बतादें, कि हाल ही स्वास्थय मंत्रालय ने कोविड 19 के नए मामलों के आकड़ों को जारी कर दिया है. जिसमें ये साफ तौर पर बताया जा रहा है, कि पिछले 24 घंटों के अंदर अभी तक कोरोना के कारण से 7 लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी है. इसके साथ ही 700 से भी ज्यादा नए मामले दर्ज किए जा चुके है. ऐसे में ये एक पेरशानी की खबर हो सकती है.

आकड़ों के मुताबिक ये बताया जा रहा है, कि इन मामलों में 24 घंटों के अंदर काफी ज्यादा तेजी देखनें को मिली है. जिसमें कि ये 7 लोग अभी तक मर चुके है. नए साल को शुरू होने में अब केवल एक ही दिन रहा गया है. आपको बतादें, कि बीते शुक्रवार भी कोरोना से 5 मौत की खबरें सामने आई थी. रिपोर्ट से ये बताया जा रहा है, कि कोविड 19 के अभी तक 797 मामलें पिछले 24 घंटो के अंदर सामने आ चुके है. बताया जा रहा है, कि कोविड 19 के सब वैरिएंट जेएन.1 के देश भर में अभी तक 100 से भी ज्यादा मामले सामने आ चुके है. जहां पर पहला मामला एक बार फिर से केरल से ही सामने आया था. बतादें, कि इनमें मौत की खबरें भी सामने आई है. रिपोर्ट के आकड़ो से ये पता चला है, कि साल 2020 के बाद से कोविड के कारण अभी तक 5,33,358 लोगों की मौत हो चुकी है. ऐसे में अब इस न्यू वेरिएंट के कारण भी लोगों की जानें जा रही है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join