Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Tue, Jun 23, 2026 | New Delhi
Health

दांतों को इस फल के छिलके से चमकाएं डायमंड की तरह, जानें घरेलू नुस्खे

February 22, 2023 Simran Khan 1 min read
Teeth Whitening

नई दिल्ली: अगर आप भी चमचमाते हुए डायमंड की तरह अपने दांत चाहते हैं, तो इस खबर को पूरा जरूर पढ़ें क्योंकि इस खबर में हम आपको बताने वाले हैं ऐसे कुछ घरेलू नुस्खे जिसे आजमाकर आप अपने दांतो को एकदम चमकदार बना सकते हैं.

अगर आप भी पीले दांतो से परेशान हैं तो आपकी परेशानी ना केवल आप तक रहती है बल्कि जब आप कहीं बाहर जाते हैं तो किसी के सामने खुलकर हंस भी नहीं पाते होंगे और आपको शर्मिंदगी महसूस होने लगती होगी.

अब आप खुलकर मुस्कुराए और हंसे क्योंकि इस खबर में हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे जो आप बड़े ही आसानी से आजमाकर अपने दांतों पर अप्लाई कर सकते है.

जिस तरह से हमारी हेल्थ के लिए फल काफी बेनिफिशियल होते हैं, ठीक उसी तरह से हमारे दांतो के लिए उस फल के छिलके बहुत फायदेमंद होते हैं. आमतौर पर आप फल खाकर छिलके फेंक देते हैं लेकिन अब उन्हीं फेंके हुए छिलकों से आपके दांत चमक उठेंगे. चलिए आपको बताते हैं वह कौनसे फल हैं जिनके छिलके आप अपने दांतो पर इस्तेमाल करके अपने चमकदार और वाइट दांत पा सकते हैं.

नींबू और संतरे के छिलके

अगर आप नींबू या फिर संतरे के छिलके को अपने दांतों पर अप्लाई करेंगे तो आपके दांत चमकदार के साथ-साथ मजबूत होंगे. इस नुस्खे को आप एक हफ्ते में दो से तीन बार आजमा सकते हैं.

किले की छिलके

क्या आप जानते हैं केला ना सिर्फ हमारी हेल्थ के लिए अच्छा होता है. बल्कि उसके छिलके हमारे दांतो के लिए भी काफी अच्छे और फायदेमंद होते हैं. अगर आप केले के छिलकों को अपने दांतो पर इस्तेमाल करेंगे तो आपके दातों में जमा गंदगी एकदम से दूर हो जाएगी.

नारियल का तेल

नारियल का तेल ना केवल हमारे बालों के लिए फायदेमंद होता है, बल्कि अगर आप अपने दांतो पर हल्के हल्के नारियल के तेल से मालिश करेंगे तो आपके दातों को पोषण मिलेगा क्योंकि नारियल के तेल में वह तत्व मौजूद होते हैं जो न केवल बालों को बल्कि आपके दातों को भी भरपूर पोषण देते हैं.

नीम का दातुन

अगर आप हफ्ते में तीन से चार बार नीम के दातुन का इस्तेमाल करेंगे तो आपके दांत को यह दातुन पीलेपन से बिल्कुल हटा देगा और जो परत है पीलेपन की जमी हुई वह भी पूरी तरह से साफ हो जाएगी.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join