Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Mon, Nov 09, 2026 | New Delhi —
Health

तीखी गर्मी में वाटरमेलन फायदेबंद

May 13, 2023 • Megha Jain• 1 min read
WhatsApp Image 2023 05 13 at 5.36.22 PM

तीखी गर्मी में गला तर करने के लिए शीतल जल भी किसी औषधि से कम नहीं है, लेकिन यदि तपते सूरज के बीच पौष्टिक गुणों से भरपूर वाटरमेल माकटेल मिल जाए तो कहना ही क्या। इसे पीकर न केवल गर्मी से राहत मिलेगी, बल्कि शरीर को भरपूर एनर्जी भी मिलेग। बीमारियों से बचाव में भी यह बेहद उपयोगी मिश्रण जूस है। गर्मी में जूस एवं तरल पदार्थ सेवन करना अच्छा माना जाता है। वाटरमेलन यानी तरबूज के गुणों से भरपूर माकटेल आपको दिन भर तरोताजा रखने में मदद करेगा

माना जाता है कि तरबूज के सेवन करने से खराब कोलेस्ट्राल के जमाव को रोका जा सकता है। खराब कोलेस्ट्राल हृदय रोग का कारण बनता है। तरबूज में साइट्रलाइन नाम एंजाइम होता है। यह कोरोनरी धमनियों को ब्लाक करने से रोकता है। तरबूज को एंटी आक्सीडेंट माना जाता है। फाइबर, पोटेशियम, आयरन, विटामिन ए एवं सी से भरपूर तरबूज का सेवन करने से शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। वाटरमेलन माकटेल तरल रूप में है इसलिए इसका लाभ जल्दी मिलता है।

वाटरमेलन माकटेल बनाने के लिए सबसे पहले लाल तरबूज के टुकड़े कर लें। इसे ठंडा होने दें। नीबू एवं पुदीना को इसमें मिक्स कर शक्कर मिलाएं। इसे मिक्सी में मिक्स करें। ऊपर से थोड़ा नीबू निचोड़ दें। यदि इसका स्वाद बढ़ाना चाहते हैं तो रेड शर्बत भी मिक्स करें। अच्छे से मिक्स करके इसमें आइसक्यूब डालकर सर्व कर सकते हैं। माकटेल पीने से तत्काल शरीर में एनर्जी महसूस होने लगती है। गर्मी में लिक्विड फार्म फूड लेने से पसीना, घबराहट होने आदि से राहत मिलती है। कलरफुल वाटरमेलन माकटेल देखकर ही आपको राहत मिलना शुरू हो जाएगी।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join