Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Mon, Jun 15, 2026 | New Delhi
World

जापान के प्रधानमंत्री 2 दिन के दौरे पर।।

March 20, 2023 Megha Jain 1 min read
jaan

जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा 2 दिन के भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने राजघाट पहुंच कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद किशिदा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों लीडर्स के बीच इंडो-पैसिफिक रिजन और चीन की बढ़ती सैन्य गतिविधियों पर बातचीत होगी।

इस दौरान मई में हिरोशिमा में होनी वाली G7 समिट और सितंबर में दिल्ली में होने वाली G20 समिट, रूस-यूक्रेन जंग पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा डिफेंस, ट्रेड-इंवेस्टमेंट, साइंस एंड टेक्नोलॉजी, हेल्थ के मुद्दे पर भी बातचीत होगी।

वैश्विक समस्याओं से निपटने पर चर्चा होगी
इस साल जापान G7 और भारत G20 की अध्यक्षता कर रहा है। जापानी प्रधानमंत्री की यात्रा से दोनों देशों को G20 और G7 के बीच सहयोग लाने का मौका मिलेगा। दोनों लीडर्स इस बारे में चर्चा कर सकते हैं कि कैसे फूड एंड हेल्थ सिक्योरिटी, एनर्जी ट्रांजिशन और इकोनॉमिक सिक्योरिटी पर G20 और G7 देश एक साथ काम कर सकते हैं।

2022 में 3 बार हुई थी PM मोदी और प्रधानमंत्री किशिदा की मुलाकात

मार्च 2022 में जापानी प्रधानमंत्री किशिदा दोनों देशों के बीच होने वाली ऐनुअल समिट में हिस्सा लेने भारत आए थे। उस दौरान किशिदा ने भारत में अगले पांच साल तक 3,20,000 करोड़ रुपए का निवेश करने की बात कही थी।

मई 2022 में PM मोदी QUAD बैठक में शामिल होने जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे थे। उस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था- भारत और जापान नैचुरल पार्टनर हैं। इंटरनेशनल सोलर एलायंस के लिए हम साथ हैं।

सितंबर 2022 में प्रधानमंत्री जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के फ्यूनरल में टोक्यो गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आबे के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया था। मोदी ने एक ट्वीट में कहा था- भारत और जापान के रिश्तों और ग्लोबल पार्टनरशिप में आबे की अहम भूमिका रही।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join